---Advertisement---

Horoscope Today 23rd May 2023: इन राशि के जातकों पर होगी धन की बारिश, इन्हें कड़ी मेहनत के बाद मिलेगी सफलता

Horoscope Today 23rd May 2023: कई राशि के जातकों की आज परेशानियां बढ़ सकती है। जबकि कईयों को आज धन लाभ होगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: मई 23, 2023 6:00 पूर्वाह्न | Updated: मई 25, 2023 4:01 अपराह्न

Horoscope Today 23rd May 2023
Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today 23rd May 2023: ज्योतिष गणना के मुताबिक 23 मई 2023, मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण है। आज मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफल कैसा रहेगा ? किन जातकों पर आज ईश्वर की कृपा बनी रहेगी ? साथ ही आज किन चीजों से आपको दूर रहना चाहिए ? आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यहां पढ़िए आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। बिजनेस पार्टनरशिप को लेकर काफी अच्छा लाभ देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा लेकिन आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे और अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करेंगे। उच्च अधिकारियों के द्वारा शुभ समाचार की प्राप्ति होगी.

वृषभ राशि (Tauras)

वृषभ राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपका सुखद रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों की बात करें तो आज आपको अपनी नौकरी में रुके धन की प्राप्ति होगी. सरकारी कर्मचारी है तो वरिष्ठ अधिकारी का क्रोध सहनकरना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। मित्रों की सहायता से आज आपकी आय में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं, जो यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका मिलाजुला रहने वाला है। जो लोग व्यवसाय कर रहे हैं वह अपने व्यवसाय में नई-नई योजनाओं को शुरू करेंगे, जिससे आप अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके द्वारा किए गए कार्यों से सभी लोग काफी खुश नजर आएंगे। नौकरी से जुड़े कुछ मुद्दे हल होने के साथ ही आपको रुका हुआ धन फिर से मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपके लिए मिश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार की किसी महिला से धन की प्राप्ति हो सकती है। माताजी का भरपूर सहयोग मिलेगा। पिताजी के साथ आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण अपने परिवार वालों को समय नहीं दे पाएंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान ना दें. व्यर्थ की क्रोध व वाद-विवाद से बचें।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को नौकरी में किसी नवीन उत्तरदायित्व से लाभ होगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। अनावश्यक चिंताओं से मन परेशान रहेगा। व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। आज आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। जीवनसाथी को मिली तरक्की से काफी खुश नजर आएंगे।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका बढ़िया रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार वालों के साथ धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बनाएंगे। मित्रों की सहायता से आय के नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। किसी नई नौकरी का भी ऑफर आएगा, जिसमें आय अधिक होगी। व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कामयाब होंगे।

ये भी पढ़ें: Wrestlers Protest: पहलवानों की मांग सुप्रीम कोर्ट के जरिए हो नार्को टेस्ट, बोले-पूरा देश देखे लाइव

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका मिलाजुला रहने वाला है। जो लोग व्यवसाय कर रहे हैं, वह कामयाब होंगे। मित्रों की सहायता से आपको नए-नए कांटेक्ट मिलेंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कल आपको किसी परिचित की सहायता से रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। आपके जो कानूनी कार्य चल रहे थे वह भी समाप्त होंगे। अगर आपने लोन के लिए अप्लाई किया हुआ है, तो वह भी कल आपको मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। व्यवसाय में प्रगति होगी। आप मित्रों के साथ किसी नए व्यवसाय को भी करने की योजना बनाएंगे। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ होने की संभावना है। नए वाहन का भी सुख प्राप्त होगा। आज आप सभी खर्चों को बजट बनाकर करें तो बेहतर रहेगा। आय के काफी सारे अवसर प्राप्त होंगे।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। कल शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। सेहत के प्रति सचेत रहें। कुछ भी परेशानी होने पर किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श करें तो बेहतर रहेगा। आपको मेहनत के बाद कहीं से रुका धन प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। आपका विश्वास धर्म व अध्यात्म में बढ़ेगा। धार्मिक यात्रा के भी संकेत हैं. परिवार वालों का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श करेंगे तो बेहतर रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। कल किसी कार्य की वजह से सीनियरों से अनबन हो सकती है। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका खुशियों से भरा रहेगा। वाहन, भूमि खरीदने, स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है। कल किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे देख ले। धैर्यशीलता बनाएं रखने का प्रयास करें। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. व्यवसाय को लेकर लाभ होगा। सेहत का भी ध्यान रखें।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपका खुशियों से भरा रहने वाला है। आपके मन की कोई इच्छा पूरी होगी। मकान, प्लॉट को खरीदने की जो योजना आप बना रहे थे, वह कामयाब होगी। सेहत भी आपकी अच्छी रहेगी। किसी मित्र की सहायता से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय में मनचाहा लाभ प्राप्त करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी खास उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा।

ये भी पढ़ें: CM Mann का चन्नी पर गंभीर आरोप, बताया कैसे एक क्रिकेटर से मांगी थी 2 करोड़ की रिश्वत ?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026

कल का मौसम 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026