---Advertisement---

Pahalgam Attack: पहलगाम हमले पर चश्मदीदों की सबसे खौफनाक गवाही! ‘मुस्लिम नहीं है, गोली मार दो…’ क्या वाकई आतंकियों ने नाम पूछकर किया हमला?

Pahalgam Attack: मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बंदूकधारी आंतकियों ने पर्यटकों के एक समूह पर गोलीबारी की, जिसमें एक की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: अप्रैल 22, 2025 8:08 अपराह्न

Pahalgam Terror Attack
Follow Us
---Advertisement---

Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को बंदूकधारी आंतकियों ने पर्यटकों के एक समूह पर गोलीबारी की, जिसमें एक की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए पर्यटकों को निशाना बनाया है। इस आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इस बीच Pahalgam Attack से जुड़ी दिल दहला देने वाली बातें सामने आई हैं। जिसे NBT नवभारतटाइम्स ने एक खबर प्रकाशित करके साझा किया है। एनवीटी ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से लिखा है कि “आतंकवादियों ने पहले नाम पूछा, जैसे ही उन्होंने हिंदू नाम सुना, उन्होंने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।”

Pahalgam Attack: आतंकियों ने धर्म का नाम पूछकर किया हमला?

इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे Megh Updates नाम के एक्स हैंडल से जारी किया गया है। यह वीडियो पहलगाम का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक महिला बेकाबू होकर रोती हुई और मदद की गुहार लगाती नजर आ रही है। वह बार-बार रोते हुए कह रही है, “कृपया मेरे पति को बचा लो,” उसके दूसरे शब्द बमुश्किल सुनाई दे रहे हैं क्योंकि उसकी आंखों से आंसू बह रहे हैं। Pahalgam Terror Attack में बची एक महिला ने कांपती आवाज में जो कहा है, उसे सुनकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। महिला ने कहा, “हम बस भेलपुरी खा रहे थे… और फिर उसने मेरे पति को गोली मार दी।” वह आगे कहती है, “बंदूकधारी आंतकियों ने कहा कि मेरे पति मुसलमान नहीं हैं और फिर उन्हें गोली मार दी।”

Pahalgam में हुए आतंकी हमले पर जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने कहा, “मैं पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मैं लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि इस जघन्य हमले के पीछे जो लोग हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। डीजीपी और सुरक्षा अधिकारियों से बात की है। सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीमें इलाके में पहुंच गई हैं और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।”

Pahalgam Attack: सीएम उमर अब्दुल्ला ने दी प्रतिक्रिया

इस बीच, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Pahalgam Attack की निंदा की और लिखा, “मैं बेहद स्तब्ध हूं। हमारे आगंतुकों पर यह हमला एक घृणित कृत्य है। इस हमले के अपराधी अमानवीय और घृणित हैं। निंदा के लिए कोई शब्द पर्याप्त नहीं हैं। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैंने अपनी सहयोगी सकीना इटू से बात की है और वह घायलों के लिए व्यवस्था की देखरेख करने के लिए अस्पताल गई हैं। मैं तुरंत श्रीनगर वापस जा रहा हूं।”मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Pahalgam Terror Attack की जिम्मेदारी लश्कर समर्थित आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली है। सेना और स्थानीय पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और हेलिकॉप्टरों की मदद से आतंकियों की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें: Shakti Dubey: सात साल की कड़ी मेहनत, विज्ञान की पढ़ाई और BHU का ठप्पा, UPSC सिविल सेवा परीक्षा टॉपर शक्ति दुबे की कहानी, जान कर फख्र से फूल जाएगा UP वासियों का सीना

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026