---Advertisement---

PM-SURAJ Portal: पीएम मोदी ने (PM-SURAJ) पोर्टल को किया लॉन्च, जानें इस स्कीम के तहत किसे मिलेगा लाभ

PM-SURAJ Portal: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वंचित वर्गों को ऋण सहायता के लिए राष्ट्रव्यापी आउटरीच को चिह्नित करने वाले एक कार्यक्रम में भाग लिया। आपको बता दें कि प्रधामंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने (प्रधानमंत्री सामाजिक उत्थान एवं रोजगार आधार जनकल्याण (पीएम-सूरज) राष्ट्रीय ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 13, 2024 6:02 अपराह्न

PM-SURAJ Portal
Follow Us
---Advertisement---

PM-SURAJ Portal: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वंचित वर्गों को ऋण सहायता के लिए राष्ट्रव्यापी आउटरीच को चिह्नित करने वाले एक कार्यक्रम में भाग लिया। आपको बता दें कि प्रधामंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने (प्रधानमंत्री सामाजिक उत्थान एवं रोजगार आधार जनकल्याण (पीएम-सूरज) राष्ट्रीय पोर्टल लॉन्च किया। और देश के वंचित वर्गों के एक लाख उद्यमियों को ऋण सहायता की मंजूरी दी। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमस्ते योजना के तहत सफाई मित्रों को आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड और पीपीई किट भी वितरित किया।

क्या है पीएम सूरज पोर्टल?

आपको बता दें कि पीएम सूरज पोर्टल एक राष्ट्रीय पोर्टल है। जो सामाजिक उत्थान और रोजगार पर आधारित और जनकल्याण के लिए है। गौरतलब है कि इस पोर्टल के जरिए वंछित लोगों को लोन प्रदान किया जाएगा। इस पोर्टल के जरिए लोग आसानी से लोन ले सकेंगे। खबर के मुताबिक 15 लाख रूपये तक के बिजनेस लोन के लिए आवेदन किया जा सकेगा।

किसको मिलेगा लाभ

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार इस पीएम सूरज पोर्टल के जरिए वंचित वर्गो को लाभ मिल सकेगा हालांकि कार्यालय के अनुसार बाकी जानकारी योजना के नोटिफिकेशन जारी होने के बाद सामने आ पाएगी। वहीं खबरों के मुताबिक देश भर में पात्र व्यक्तियों को बैंकों, गैर-बैंकिंग वित्त कंपनियों-माइक्रोफाइनेंस संस्थानों (एनबीएफसी-एमएफआई) और अन्य संगठनों के माध्यम से ऋण सहायता प्रदान की जाएगी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026