---Advertisement---

Rain Alert 7 July 2026: बारिश-आंधी और तूफान का ट्रिपल अटैक! देखें दिल्ली से लेकर बिहार के साथ कहां है डेंजर

Rain Alert 7 July 2026: उत्तर प्रदेश और दिल्ली में मौसम की स्थिति कैसी है और इस दौरान बारिश के साथ आंधी और तूफान का अलर्ट भी जारी किया गया है। जानिए पूरी डिटेल्स और किन शहरों में है ज्यादा खतरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 6, 2026 6:06 अपराह्न

Rain Alert 7 July 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 7 July 2026: देश के अलग-अलग शहरों में मानसून का प्रहार शुरू हो गया है और इसकी वजह से आईएमडी की तरफ से यूपी, दिल्ली सहित 21 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में क्या आपके शहर में बारिश की वजह से राहत मिलेगी या गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं 7 जुलाई 2026 में आपके शहर को लेकर मौसम विभाग का ताजा अपडेट क्या कह रहा है। कहां बारिश का खतरा बताया गया है। जानते हैं मौसम को लेकर आईएमडी की भविष्यवाणी क्या है।

दिल्ली में बारिश का क्या है हाल

अगर दिल्ली में रेन अलर्ट 7 जुलाई 2026 की बात करें तो मौसम विभाग की तरफ से भारी बारिश आंधी की चेतावनी जारी की गई है। जहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। वहीं 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।

उत्तर प्रदेश में Rain Alert 7 July 2026 की स्थिति

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को भारी बारिश के साथ तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। जहां गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ से लेकर मथुरा, आगरा, गोंडा, सिद्धार्थ नगर, देवरिया, बलरामपुर, कौशांबी, झांसी, सहारनपुर में बारिश और तूफान की चेतावनी दी गई है। लखनऊ में 37 डिग्री अधिकतम तापमान तो 27 डिग्री न्यूनतम तापमान रहने वाला है।

बिहार से बारिश किस कदर मचाएगी तबाही

बिहार में मौसम के हाल की बात करें तो भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है। पश्चिमी चंपारण से लेकर गोपालगंज, रोहतास, लखीसराय, भागलपुर, दरभंगा, मधुबनी मुंगेर में बारिश आंधी के साथ 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। 31 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान तो 28 डिग्री न्यूनतम तापमान होने वाला है।

देश के इन राज्यों में दिखेगा बारिश का प्रकोप

बिहार से सटे हुए झारखंड में भी बारिश का कहर देखा जा सकता है। पश्चिम बंगाल में भी मौसम का हाल बदला दिखेगा। महाराष्ट्र से लेकर पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी बारिश आंधी अलर्ट बताया गया है। जम्मू कश्मीर में मौसम बिगड़ने की पूरी संभावना है। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस बताया गया है। हिमाचल प्रदेश में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस होने वाला है। इसके साथ ही भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है। उत्तराखंड में भी आईएमडी की तरफ से अलर्ट बताया गया है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 7 July 2026

जुलाई 6, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 6, 2026

Viral Video

जुलाई 6, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 6, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 6, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 6, 2026