---Advertisement---

Eid Al Adah 2024 के लिए बेस्ट है Jannat Zubair के ये 5 सूट डिजाइन, गर्मियों में लगेंगी बेहद स्टाइलिश

Eid Al Adah 2024: बकरा ईद में दिखना है स्टाइलिश तो आप जन्नत जुबैर के इन सूट को कर सकती हैं स्टाइल, देखने वालों की हो जाएगी बोलती बंद।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 14, 2024 6:17 अपराह्न

Eid Al Adah 2024
Follow Us
---Advertisement---

Eid Al Adah 2024: ईद अल अजहा का त्यौहार 17 जून को मनाने के लिए लोग काफी एक्साइटेड हैं। इस खास दिन के लिए अगर आप भी तैयारी में है और कुछ अलग दिखना चाहती हैं तो इस बार क्यों ना जन्नत जुबैर के स्टाइल को कॉपी करें। उनके सूट डिजाइन में आप बकरा ईद में हुस्न की परी नजर आ सकती है और निश्चित तौर पर लोगों की निगाहें आपसे नहीं हटेगी। जन्नत के इन 5 सूट डिजाइन को आप ट्राई कर सकती हैं जो आपकी ईद को खास बनाने के लिए काफी है। निश्चित तौर पर आप काफी खूबसूरत नजर आएंगी और लोग आपकी तारीफ किए बिना नहीं रुकेंगे।

पेप्लम शरारा सूट

ईद में अगर आप सूट पहन कर सबके दिलों पर राज करना चाहती है तो इस तरह बाजार से पेप्लम शरारा सूट ले सकती हैं जो आजकल काफी ट्रेंड और डिमांड में है। जन्नत जुबेर की तरह आप इसे सॉफ्ट कर्ल हेयर स्टाइल और मेकअप के साथ कंप्लीट टच दे सकती हैं।

पैंट सूट

अगर आप ट्रेंडी के साथ-साथ स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो जन्नत जुबेर के स्टाइल को आप ट्राई कर सकती हैं जिसमें आप बेहद खूबसूरत दिखेंगी। आप चाहे तो अपने मन मुताबिक रंग को चुन सकती है जो समर फ्रेंडली हो। सिर्फ इयररिंग से आप अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।

गरारा सेट

जन्नत जुबेर का यह स्लीवलेस गरारा सूट भी आपके ईद को खास बनाने के लिए काफी है। सिर्फ इयररिंग्स के साथ आप इस प्रिंटेड सूट को स्टाइल कर सकती हैं। निश्चित तौर पर लोग आपकी तारीफ करेंगे।

चिकनकारी सूट

जन्नत जुबैर का यह चिकनकारी सूट डिजाइन भी आपके लिए है जिसमें आप कातिलाना नजर आ सकती हैं। आप इसके लिए मनपसंद पेंट डिजाइन या फिर शरारा डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं।

पाकिस्तानी सूट डिजाइन

आजकल पाकिस्तानी सूट काफी चर्चा में है और इसमें कई डिजाइंस आपको मिल जाएंगे। ऐसे में आप जन्नत की तरह के पाकिस्तानी सूट को इस खास दिन के लिए स्टाइल करें जो आपको बेस्ट लुक देने के लिए काफी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026

Health Tips

मई 29, 2026