---Advertisement---

Hair Growth Tips: प्रेगनेंसी के बाद झड़ते बाल कर सकते हैं गंजा! हेयरफॉल रोकने के लिए फोलो करें ये नेचुरल टिप्स

प्रेगनेंसी के बाद ज्यादातर महिलाओं में बाल गिरने की समस्या सभी में कॉमन होती है. तेजी से गिरते बालों के चलते कई बार सिर गंजा दिखने लगता है, ऐसे में इस बात को हल्के में नहीं लेना चाहिए और इसके लिए घरेलु उपायों को अपनाना चाहिए

Avatar of Diksha Gupta

By: Diksha Gupta

Published: सितम्बर 20, 2023 6:31 अपराह्न

Hair Growth Tips:
Follow Us
---Advertisement---

Hair Growth Tips: प्रेगनेंसी किसी भी महिला की जिंदगी का सबसे खूबसूरत समय होता है, नन्हें मेहनान और खुद का ख्याल एक साथ रखना होता है. इस बीच असली चुनौती डिलीवरी के बाद शुरू होती है जब तेजी से शरीर में हार्मोनल चेंज होते हैं, यह बदलाव हर महिला में अलग-अलग हो सकते हैं मगर इस बीच बाल गिरने की समस्या सभी में कॉमन होती है. तेजी से गिरते बालों के चलते कई बार सिर गंजा दिखने लगता है, ऐसे में इस बात को हल्के में नहीं लेना चाहिए और इसके लिए घरेलु उपायों को अपनाना चाहिए-

दरअसल डिलीवरी के बाद तेजी से गिरते बाल महिलाओं में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन हार्मोन के डिसबेलेंस की वजह से होते हैं. ऐसे में आज आपको कुछ टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे फोलो करके हेयरफोल को रोका जा सकता है.

सिर पर करें तेल मालिश

नेचुरल चीजें जहां एक तरफ जल्दी असर दिखाना शुरू करती है तो वहीं इनके साइड इफेक्ट्स भी कम ही देखने को मिलते हैं. तेजी से गिर रहे बालों के लिए जरूरी है कि रूटीन बनाकर सिर तेल से मसाज की जाए. यह काफी हद तक बालों को गिरने से रोककर हेयर ग्रोथ करने में कारगर साबित होगा.

खान-पान का रखें ख्याल

अक्सर यह देखा गया है कि बाल गिरने की समस्या अंदर की कोई कमी के चलते हो रही होती है, ऐसे में पोष्टिक और संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए साथ ही बाहर का तला भुना खाने से भी बचना चाहिए. इसके साथ नारियल पानी का नियमित रूप से सेवन भी कर सकते हैं.

नेचुरल हैयर केयर रूटीन को फोलो करें

डिलीवरी के बाद बाल गिरने से रोकने के लिए नेचुरल रूटीन को फोलो करना चाहिए. इसके लिए आयुर्वेदिक हेयर मास्क, शेम्पू और कंडीशनर तक का प्रयोग कर सकते हैं. इसके इस्तेमाल से हेयरफोल तेजी से कम होने लगता है, इन सबके बाद भी अगर कोई आराम न दिखे तो डॉक्टर की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए.   

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Diksha Gupta

Diksha Gupta

2022 से करियर की शुरुआत कर दीक्षा बतौर कंटेंट राइटर के रूप में अपने सेवाएं दे रही हैं। लिखने, पढ़ने और कुछ नया सीखने के जोश के साथ आगे बढ़ने में विश्वास करती हैं। साथ ही एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और वायरल खबरों पर लिखने में इन्हें विशेष रुचि है। diksha.gupta1019@gmail.com पर इनसे संपर्क कर सकते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 12, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026

Rekha

अक्टूबर 10, 2026

Health Tips

अक्टूबर 9, 2026

Nana Patekar

अक्टूबर 9, 2026

Health Tips

अक्टूबर 8, 2026