---Advertisement---

Hair Tips: झड़ते बालों से अगर आप भी हैं परेशान , तो जावेद हबीब के बताएं तरीके का करें इस्तेमाल, मिलेगी राहत

अगर आप भी अपने गिरते और टूटते हुए बालों से हो परेशान , तो आज ही प्याज के रस का बालों में करें इस्तेमाल , दिखेगा जल्द ही फायदा।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जून 10, 2023 2:13 अपराह्न

HAIR TIPS
Follow Us
---Advertisement---

Hair Tips: आज कल की दौड़-भाग भरी जिंदगी और बिजी शेड्यूल के चलते लोग अपने खाने-पीने पर सही तरीके से टाइम नहीं दे पा रहे हैं जिसके चलते उनको बालों पर भी इसका सीधा असर देखने को मिलता है। बालों के गिरने और झड़ने से  पुरूष और महिलाओं दोनों को काफी चिंता रहती हैं। ऐसे में फेमस हेयर स्टाइलिस्ट और हेयर एक्सपर्ट कहे जाने वाले जावेद हबीब ने हाल ही में , गिरते हुए बालों से छुटकारा पाने के लिए अपने फैंस को एक नया तरीका बताया है जो आसानी से हर कोई घर पर कर सकता है। जावेद ने अपने इंस्टा पर इसकी एक वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर की है जिसमें उन्होंने गिरते हुए बालों को किस प्रकार से कम किया जा सकता है इसके बारे में बताया गया है।

यह भी पढ़ें : क्यों सी-सेक्शन के बाद महिलाओं के हड्डियों में होता है तेज दर्द, इन नुस्खों से तुरंत मिलेगी राहत

जावेद हबीब के द्वारा वीडिय़ो में बताया गया घरेलू नुस्खा

जावेद हबीब ने एक वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया पर अपलोड किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि किस तरह से प्याज के रस की मदद से गिरते हुए बालों को रोका जा सकता है। शेयर हुई वीडियो में जावेद बताते है कि प्याज के रस को अपने हाथों में लेकर सीधा बालों पर अप्लाई कर दें और अच्छे से उसकी मसाज करें। इस प्याज के रस को इस्तेमाल करने से ना केवल बालों को झड़ना बंद होता है जबकि बाल काफी तेजी से बढ़ते भी हैं।

 बालों पर प्याज का जूस लगाने से मिलने वाले फायदे

प्याज के जूस में काफी सारे एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी- बैक्टीरियल  गुण होते है , जो बालों को झड़ने और पतले होने से बचाते है। इस जूस में कैटालीस नाम का एक तत्व पाया जाता है जो बालों को ग्रोथ को ठीक करने में मदद करता है। इसके अलावा यह प्याज का जूस बालों के सभी विटामिन्स देता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 28, 2026

Prediabetes

जून 27, 2026

Kidney Health

जून 27, 2026

Pregnancy Tips

जून 27, 2026

Health Tips

जून 26, 2026

Alka Yagnik

जून 26, 2026