Health Tips: शरीर को हेल्दी रखने के लिए डॉक्टर भी वॉक करने की सलाह देते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि आप जिस तरह से वॉकिंग कर रहे हैं वह आपके लिए फायदेमंद है या नहीं। क्या आप सही तरीके से इसे कर रहे हैं। जाहिर तौर पर हर दिन टहलना जरूरी है लेकिन इसका सही तरीका भी पता होना आपके लिए उतना ही जरूरी है। हेल्थ टिप्स के बारे में एक्सपर्ट ने बात करते हुए बताया कि कैसे आप इस पर विशेष ध्यान देकर फायदा पा सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं किन बातों को नजर अंदाज करने की गलती ना करें।
Health Tips में जानें उल्टा चलने से क्या हो सकते फायदे
View this post on Instagram
वॉकिंग के बारे में बात करते हुए एक्सपर्ट बताते हैं कि टहलना 2 तरीके का होता है। एक होता है जिसमें आप ज्यादा देर तक वॉक करते हैं तो दूसरा होता है कि आप उल्टा चलते हैं। हेल्थ टिप्स में एक्सपर्ट कहते हैं कि कई रिसर्च में कहा गया है कि उल्टा चलने से आपका फॉकस, आपका स्ट्रैंथ आपका घुटना मजबूत होता है तो आप वॉकिंग करते समय उल्टा चल सकते हैं। इससे आपको फायदा हो सकता है।
वॉकिंग करते समय पानी पीना है क्यों खतरनाक
इसके साथ ही अगर आप भी उसे लिस्ट में जो वॉकिंग करते समय पानी पीने के बाद तेज वॉक कर रहे हैं तो आप संभल जाए। इसकी वजह से आपके पेट दर्द शुरू हो सकता है।
कैसे टहलने के साथ आप कर सकते हैं प्रणायाम
इसके साथ ही जब आप चल रहे हैं तो आपको लंबा सांस लेने और लंबा सांस छोड़ने की जरूरत होती है इससे फायदा होगा। आप साथ में प्राणायाम कर रहे हैं। इससे ब्रेन में ब्लड फ्लो अच्छा होगा और आप अच्छा फील करेंगे।
जानें वॉक करते समय किन गलतियों को ना करें
इसके साथ ही एक्सपर्ट ने यह भी बताया कि अगर आप कान में इयरफोन लगने लगा कर वॉक कर रहे हैं या बात करते हुए आराम से टहल रहे हैं तो इसका कोई फायदा नहीं है।
ऐसे में एक्सपर्ट द्वारा सुझाए गए ये सही तरीके को आप आजमा सकते हैं।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।






