---Advertisement---

Holi Dish: पहाड़ी चिकन फ्राई से नॉनवेज लवर अपनी होली को बनाएं स्पेशल, इस बेहतरीन स्वाद से बदल जाएगा मुंह का जायका

होली के त्योहार में पकवानों का विशेष महत्व है। वहीं इस दिन नॉनवेज के शौक़ीन चिकन और मटन जरूर खाते हैं। इसलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको पहाड़ी चिकन फ्राई की रेसिपी बताने जा रहे हैं।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 1, 2023 5:31 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Holi Dish: जिस दिन का इंतजार सभी लोग बेसब्री से कर रहे हैं वो इंतजार सभी का खत्म होने वाला है। आपको बता दें, 8 मार्च को पूरे देश में होली का त्योहार धूम-धाम से मनाया जाएगा। इस दिन सभी लोग तरह-तरह के पकवान का आनंद उठाते हैं। वहीं लोगों की होली नॉनवेज के बिना अधूरी रहती है। जो लोग नॉनवेज खाने के शौकीन हैं वो लोग निश्चित रूप से होली के दिन नॉनवेज के जायका का आनंद उठाते हैं। वहीं आपलोग सामान्य तरह से बनाया हुआ चिकन खाकर थक गए होंगे। इसलिए हम आपको आज इस आर्टिकल में पहाड़ी चिकन फ्राई की रेसिपी बताने वाले हैं। बता दें, ये डिश जितना पौष्टिक तत्वों से भरा हुआ है उतना ही स्वादिष्ट भी है। इससे आपकी होली काफी बेहतरीन बनने वाली है। वहीं मेहमान भी इस डिश को खाकर तारीफ करते नहीं थकने वाले हैं। तो आइए जानते हैं इस खास डिश की रेसिपी।

पहाड़ी चिकन फ्राई बनाने के लिए इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

छोटे टुकड़ों में कटा हुआ चिकन (जरूरत के अनुसार)
कटा हुआ धनिया पत्ता
कटा हुआ पुदीना
पिसी हुई काली मिर्च
तेल
जीरा
गरम मसाला
हरी लाल मिर्च छोटी कटी हुई
अदरक और लहसुन का पेस्ट
नमक स्वादानुसार

Also Read: Outfit Ideas: होली पर Mira Rajput की तरह खुद को करें तैयार, सिंपल शॉर्ट कुर्ती में आप

इस तरह से बनाएं पहाड़ी चिकन

स्टेप 1: सबसे पहले लहसुन, अदरक, पुदीना, हरा धनिया और सभी मसालों को अच्छे से पीस लें।

स्टेप 2: अब चिकन धो लें और उसमें ये पेस्ट मिला लें।

स्टेप 3: अब इसे 3 से 4 घंटे के लिए मैरीनेट के लिए छोड़ दें।

स्टेप 4: अब एक कढ़ाई लें और उसमें तेल गर्म करें।

स्टेप 5: अब उसमें जीरा डालें और मैरीनेट चिकन को अच्छे से तेल में फ्राई कर लें।

स्टेप 6: अब पकने तक अच्छे से चिकन को फ्राई करें और सुनहरा होने दें।

स्टेप 7: इसके बाद इसे एक प्लेट में निकाल लें। अब आपका पहाड़ी चिकन फ्राई तैयार है। इसे आप गर्मागर्म सर्व कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Health Tips

अगस्त 29, 2026

Health Tips

अगस्त 28, 2026