---Advertisement---

Karwa Chauth 2023: पुराने शादी के लहंगे में भी मिलेगा नया लुक, इन स्टाइलिंग हैक्स से नजर आएंगी हुस्न की परी

Karwa Chauth 2023: पुराने लहंगे में करवा चौथ पर नए लुक लेने की कोशिश में अगर आप हैं तो आराम से ब्राइडल लहंगे को कैरी कर सकती हैं। ऐसे में इसे ड्रैप करने के लिए आपको इस स्टाइल को बदलना जरूरी है। आप कुछ चीजों को फॉलो करने के बाद इसमें बला की खूबसूरत नजर आ सकती हैं और लोगों की निगाहें आप पर होगी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 30, 2023 4:40 अपराह्न

Karwa Chauth 2023
Follow Us
---Advertisement---

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर सुहागन महिलाएं 16 श्रृंगार कर पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत करती है। यह व्रत महिलाओं के लिए बेहद खास होता है और इस दिन वह एक बार फिर दुल्हन की तरह सजती है। यह बात सच है कि कुछ लोगों को सजना तो पसंद होता है लेकिन कुछ सिंपल लुक पाना चाहती हैं। ऐसे में ब्राइडल लहंगे को कैरी करने के लिए अगर आप सोच रही हैं। लेकिन हैवी होने की वजह से इसे नहीं पहनना चाहती हैं तो हम आपके लिए कुछ ऐसे हैक्स लेकर आए हैं। इसे फॉलो करने के बाद आप शादी वाले लहंगे में ही हुस्न की परी नजर आ सकती हैं और यह लुक शादी वाले लोग से डिफरेंट होगा।

ज्वेलरी को करें इस तरह मॉडिफाई

Karwa Chauth 2023

आमतौर पर शादी वाले दिन लहंगे के साथ हम हैवी ज्वेलरी को कैरी करते हैं लेकिन अगर आप इसी लहंगे को करवा चौथ पर पहनना चाह रही हैं तो आप इसे मिनिमल ज्वेलरी के साथ कैरी कर सकती हैं। आप चाहे तो मन मुताबिक कंट्रास्ट ज्वेलरी को ट्राई करें क्योंकि लहंगा पहले से ही हैवी है। इसलिए आप सिर्फ मांग टीका और इयररिंग्स को ही ट्राई करें।

ब्लाउज को कर सकती हैं चेंज

Karwa Chauth 2023

अगर आप शादी वाले लहंगे में अलग लुक पाना चाहती हैं तो उसके ब्लाउज को बदल सकती हैं। आप शादी वाले लहंगे को कैरी करें और इससे मैचिंग क्रॉप टॉप या स्टाइलिश ब्लाउज को पहन सकती हैं। करवा चौथ यह या आपको इंडो वेस्टर्न लुक देने के लिए काफी है।

दुपट्टे को कर सकते हैं अलग स्टाइल

Karwa Chauth 2023

आप चाहे तो दुपट्टे को अलग तरीके से स्टाइल कर सकती हैं। यह भी बेस्ट ऑप्शन है कि आप इसे साड़ी की तरह ड्रैप करें और यह आपको अलग लुक देने के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। आप चाहे तो दुपट्टे को हटा भी सकती हैं और इसकी जगह आप लाइट दुपट्टे को कैरी कर सकती हैं।

लॉन्ग स्कर्ट में पाएं अलग लुक

Karwa Chauth 2023

शादी वाली ब्लाउज के साथ आप चाहे तो मैचिंग लॉन्ग स्कर्ट को कैरी कर सकती हैं। यह आपको अलग और खास दिखाने के लिए परफेक्ट है। डिफरेंट लुक के लिए आप इसे अलग-अलग लॉन्ग स्कर्ट के साथ कैरी कर सकती हैं।

हेयर स्टाइल को अलग

Karwa Chauth 2023

आप शादी वाले लहंगे के साथ हेयर स्टाइल को अलग रखें। आप चाहे तो ओपन हेयर स्टाइल या फिर अपने मन मुताबिक स्टाइल को चुन सकती हैं। ध्यान रखें कि यह स्टाइल शादी वाले लुक से अलग हो।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Holi 2026

फ़रवरी 28, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 27, 2026

Iron Deficiency

फ़रवरी 26, 2026

Colorectal Cancer

फ़रवरी 26, 2026

Fatty Liver

फ़रवरी 26, 2026