---Advertisement---

Nikki Tamboli के इन नेकलेस डिजाइंस को देख दिल हार बैठेंगे आप, रॉयल लुक के लिए जरूर करें कलेक्शन में शामिल

Nikki Tamboli: निक्की तंबोली वह नाम है जो सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। बिग बॉस 14 में नजर आने के बाद निक्की को एक अलग पहचान मिली है और वह आखिरी बार ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में नजर आई थी। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोविंग है और लोग उन्हें काफी ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 12, 2023 10:30 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Nikki Tamboli: निक्की तंबोली वह नाम है जो सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। बिग बॉस 14 में नजर आने के बाद निक्की को एक अलग पहचान मिली है और वह आखिरी बार ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में नजर आई थी। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोविंग है और लोग उन्हें काफी पसंद भी करते हैं। वहीं, एक्ट्रेस हर लुक में तहलका मचाना बखूबी जानती हैं। अगर आप उनकी तस्वीरों पर गौर करेंगे तो आप देखेंगे कि उनके पास नेकलेस का एक जबरदस्त कलेक्शन है। अगर आप भी नेकलेस लवर हैं तो आप निक्की के इन डिजाइंस को फॉलो कर सकती हैं।

लेयर डायमंड नेकलेस को आप भी कर सकती हैं कैरी

निक्की के इस लुक की बात करें तो वह लाइट स्काई कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इस लुक को लेयर नेकलेस, इयररिंग्स, रिंग्स और एक बैंगल से कम्पलीट किया है। इस स्टाइलिश डायमंड नेकलेस में निक्की कहर ढा रही हैं और इस बात में कोई दो राय नहीं है कि यह एक परफेक्ट नेकलेस पीस है।

Also Read: Valentine Special: वैलेंटाइन डे पर क्रिएट करना चाहती हैं खूबसूरत लुक, तो इन मेकअप टिप्स को जरूर करें फॉलो

साड़ी के लिए परफेक्ट है यह रॉयल ज्वेलरी

इन तस्वीरों में निक्की लाइट कलर की साड़ी पहनी हुई हैं जिसमें मरून कलर का चौड़ा बॉर्डर है। इस साड़ी को उन्होंने डीप रिवीलिंग ब्लाउज के साथ कैरी किया हुआ है। इस लुक में नेकलेस की बात करें तो उन्होंने हैवी गोल्ड ज्वैलरी से कम्पलीट किया है। शादी के इस सीजन में आप भी इस तरह की गोल्ड ज्वेलरी से लुक को खास और रॉयल बना सकती हैं।

पद्मावत स्टाइल चोकर में कहर ढा रही हैं निक्की

निक्की के इस लुक की बात करें तो एक्ट्रेस कमाल की नजर आ रही हैं। फोटोज में वह फ्लोरल प्रिंट लहंगे में नजर आ रही हैं। नेकलेस की बात करें तो उन्होंने पद्मावत स्टाइल चोकर से इस लुक को खास बनाया है। आप भी इस तरह की ज्वेलरी में स्टाइलिश नजर आ सकती हैं।

Also Read: दिल्ली में हुए Sidharth-Kiara के रिसेप्शन की तस्वीरें आई सामने, इस खूबसूरत लुक में नजर आए न्यूली वेड कपल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026