---Advertisement---

Pimples के लिए क्यों दुश्मन बन सकता है दूध, मैक्स हॉस्पिटल की डॉक्टर ने बताए 3 असरदार नुस्खे

Pimples: पिंपल्स की वजह से क्या आप भी अपने स्किन को लेकर परेशान रहते हैं। अगर हां तो डॉक्टर दीपाली ने बताया कि आखिर किन चीजों का ध्यान रखकर आप इससे निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 18, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Pimples
Follow Us
---Advertisement---

Pimples: यह सच है कि आपकी खूबसूरती में अगर पिंपल्स हो जाए तो यह चेहरे को बदसूरत दिखाती है। ऐसे में हम एक के बाद एक समाधान निकालते हैं ताकि इससे छुटकारा मिल सके। क्या आपको पता है कि पिंपल्स ठीक करने का सबसे बेहतर तरीका क्या है। ऐसे में डॉक्टर दीपाली भारद्वाज मैक्स हॉस्पिटल की सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजी ने लोगों को जानकारी दी है। इस दौरान आपको किन चीजों का ध्यान रखना जरूरी है इसका जिक्र करती हुई दिखी जो पिंपल्स में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं आखिर डॉक्टर दीपाली ने क्या कहा है।

पिंपल्स में चेहरे को धोने के लिए किस नियम को फॉलो करें आप

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The Lallantop (@thelallantop)

मैक्स हॉस्पिटल की डर्मेटोलॉजिस्ट सीनियर कंसल्टेंट कहती है कि सुबह और शाम चेहरा धोना बहुत जरूरी है। पिंपल ठीक करने के लिए एक समय पर आपका एक्ने वाला फेस वॉश होना चाहिए तो वहीं दूसरे टाइम पर आप नॉर्मल फेस वॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही डॉक्टर यह भी कहती है कि बहुत ज्यादा अगर आप एक्ने वाला फेस वॉश का इस्तेमाल करते हैं तो आपकी स्किन ड्राई हो जाएगी।

घरेलू नुस्खे को जरूर दे तवज्जो लेकिन दूध से दूर रहे क्यों

डॉ दीपाली का मानना है कि घरेलू नुस्खे के अंदर वह चीज आती है कि क्या आप स्किन पर लगा रहे हैं और आप क्या खा रहे हैं। अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स आ रहे हैं तो मीठा खाना बंद कर दे। नेचुरल स्वीटनर से भी दूर रहे। आप दूध के प्रोडक्ट्स ले सकते हैं जैसे दही, पनीर, टोफू लेकिन दूध ना लें क्योंकि इसकी वजह से बैक्टीरियल इनफेक्शन आपके चेहरे पर बढ़ सकता है।

पिंपल्स के लिए असरदार है दादी मां का यह डॉक्टर अप्रूव नुस्खा

वहीं पिंपल्स के लिए डॉक्टर दादी मां का एक नुस्खा भी बताती है जिसमें वह कहती हैं एक चम्मच सफेद चंदन और एक चम्मच लाल चंदन को मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर आप एक मिक्सचर बना ले और इसका इस्तेमाल करें। डॉक्टर दीपाली कहती है कि आप इसके अंदर नींबू भी मिला सकते हैं। इस मिश्रण को आप पिंपल्स वाले जगह पर लगाकर रात भर भी छोड़ सकते हैं। इसका आपको फायदा हो सकता है।

Pimples को लेकर अलर्ट रहना भी जरूरी

इसके साथ ही आजकल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर स्किन के साथ एक्सपेरिमेंट करने वाले लोगों को आगाह करते हुए डॉक्टर दीपाली कहती हैं कि पिंपल्स के साथ छेड़छाड़ ना करें और बनी बनाई बातों पर भरोसा ना करें। ऐसे में टूथपेस्ट जैसी चीजों को लगाने से दूर रहने की सलाह देते हुए डॉक्टर नजर आती हैं।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bengaluru Viral Video

अप्रैल 14, 2026

Viral Video

अप्रैल 14, 2026

Health Tips

अप्रैल 14, 2026

Hair Removal Cream Veet

अप्रैल 14, 2026

Chandrika Dixit

अप्रैल 14, 2026

Chand Mera Dil

अप्रैल 14, 2026