---Advertisement---

Skin Care Tips: ग्लोइंग और खूबसूरत त्वचा पाने के लिए इस समय लगाएं फेस मास्क, चांद की तरह चमकने लगेगा चेहरा

Skin Care Tips: सभी लोगों की ख्वाहिश सुंदर दिखने की होती है। वहीं चमकदार और खूबसूरत त्वचा पाने के लिए लोग क्या नहीं करते हैं। मगर कुछ गलतियां ऐसी कर देते हैं, जिससे स्किन खराब होने लग जाती है और कई परेशानियों की शुरुआत हो जाती है। इसके लिए कुछ चीजों का ध्यान रखना बहुत ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: फ़रवरी 14, 2023 10:46 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Skin Care Tips: सभी लोगों की ख्वाहिश सुंदर दिखने की होती है। वहीं चमकदार और खूबसूरत त्वचा पाने के लिए लोग क्या नहीं करते हैं। मगर कुछ गलतियां ऐसी कर देते हैं, जिससे स्किन खराब होने लग जाती है और कई परेशानियों की शुरुआत हो जाती है। इसके लिए कुछ चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है जैसे फेस मास्क कब लगाना चाहिए और कब नहीं। इसलिए आज इस आर्टिकल में हम फेस मास्क लगाने के सही तरीके को जानेंगे। तो आइए जानते हैं।

इस समय लगाएं फेस मास्क

आज कल लोग अपने स्किन केयर को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। इसलिए चेहरे को लेकर काफी सावधानी भी बरतनी चाहिए। इसलिए इस चीज का ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि नहाने से पहले फेस मास्क लगाएं या नहाने के बाद फेस मास्क लगाएं। आज इस आर्टिकल में हम क्लियर करेंगे कि फेस मास्क कब लगाना चाहिए।

नहाने के बाद करें इस फेस मास्क का प्रयोग

कई सारे ऐसे फेस मास्क हैं जिसका असर लंबे समय तक रहता है। इसलिए नहाने के बाद हमेशा हाइड्रेटिंग या एंटी एजिंग फेस मास्क का प्रयोग करना चाहिए। क्योंकि इसका असर लंबे समय तक रहेगा। वरना चेहरा धोने के बाद इसका असर खत्म हो जाएगा।

Also Read: इस Valentine Day को बनाएं खास और अपने पार्टनर को दें ये शानदार तोहफे, जीत लेंगे दिल

नहाने से पहले लगाएं ये फेस मास्क

अगर आप नियमित रूप से किसी फेस रूटीन को फॉलो करते हैं तो इन फेस पैक का इस्तेमाल नहाने से पहले ही करनी चाहिए। इसलिए हमेशा एक्सफोलिएटिंग फेस मास्क का प्रयोग नहाने से पहले ही किया जाता है। इस फेस पैक में मुल्तानी मिट्टी, चंदन आदि के पैक शामिल हैं। मगर इस चीज का ध्यान बेहतर ढंग से रखें कि फेस मास्क के प्रयोग से पहले चेहरे पर किसी भी प्रकार की गंदगी न हो। इससे स्किन के पोर्स क्लीन हो जाते हैं और चेहरा चमकने लगता है। ये मास्क स्किन के हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद है।

डीप क्लीनिंग के लिए रखें इन चीजों का ध्यान

डीप क्लीनिंग के लिए आप बेहतर ढंग से नहाएं और स्टीम लें। ये स्किन हेल्थ और केयर के लिए बहुत जरूरी है। इससे चेहरे पर मौजूद सभी पोर्स ठीक हो जाते हैं। वहीं आपका स्किन काफी ड्राई है तो आप नहाने से पहले मड मास्क, चारकोल मास्क का प्रयोग करें। इससे स्किन के लिए काफी बेहतर माना जाता है। इसके अलावा इससे चेहरे की रौनक बरकरार रहती है।

ये भी पढ़ें: सुबह पेट ठीक से साफ न होने की समस्या को झटपट दूर करेंगे ये योग आसन, Constipation से मिलेगा छुटकारा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Holi 2026

फ़रवरी 28, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 27, 2026

Iron Deficiency

फ़रवरी 26, 2026

Colorectal Cancer

फ़रवरी 26, 2026

Fatty Liver

फ़रवरी 26, 2026