---Advertisement---

Skin Care Tips: फेशियल कराने के बाद चमक को रखना है लॉन्ग लास्टिंग , तो भूल कर भी न करें यह गलतियां

Skin Care Tips: अगर फेशियल कराने के बाद भी आपके चेहरे पर नहीं टिक रही है चमक, तो कुछ बातों का रखें ध्यान। इस तरह की हरकतों के करने से बचें।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जून 28, 2023 7:45 पूर्वाह्न

Skin Care Tips
Follow Us
---Advertisement---

Skin Care Tips: अपनी चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए महिलाएं अपनी स्किन पर अलग-अलग तरह के फेशियल करवाती रहती हैं । फेशियल कराने से चेहरे की डेड स्किन फेस से हटती है जिस कारण से चेहरा ग्लो करना शुरू कर देता है। फेशियल करने से चेहरा की पूरी तरह अच्छे से क्लीन किया जाता है। यदि फेशियल करने से चेहरे पर वाकई असर देखना चाहते हो , तो इसको अप्लाई करने की पूरी एक प्रक्रिया होती है,जिसे आपको उसी तरह से फॉलो करना होता है। लेकिन कई बार फेस पर फेशियल कराने के बावजूद कोई असर देखने को नहीं मिलता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जिस तरह से चेहरे को मेनटेन की आवश्यकता होती है, उसे वह नहीं मिल पाती है। इसी के चलते फेस को कोई खास असर देखने को नहीं मिलता है। आज इस आर्टिकल में ऐसे कुछ टिप्स दिए जाएंगे , जिसे आप अगली बार से भूलकर भी इस तरह की गलती दोबारा नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें: Makeup Tips: मानसून में कैसे रखें लॉन्ग लास्टिंग मेकअप, जानें आसान टिप्स एंड ट्रिक्स

इन गलतियों को करने से बचें

चेहरे को बार-बार छूने से बचें

कई लोगों को अपने फेस को बार-बार टच करने की आदत होती है। जिस वजह से हाथ की गंदगी चेहरे पर चली जाती है। और फेशियल कराने के बावजूद चेहरे पर कोई खास असर देखने को नहीं मिलता है।

पानी का कम सेवन करना

चेहरे की त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए उसे हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। और चेहरे को हाइड्रेट रखने के लिए पानी का सही मात्रा में सेवन करना आवश्यक है। कम पानी पीने से चेहरा ड्राई और मुरझाया हुआ सा लगता है। इसलिए पानी का सही मात्रा में सेवन करना जरुरी है।

हॉट वॉटर का न करें उपयोग

जिस दिन‌ फेशियल कराया है, उस दिन चेहरे पर किसी भी तरह के प्रोडक्ट्स को अप्लाई नहीं करना चाहिए। केवल सामान्य तापमान वाले पानी का यूज करें।

धूप के डायरेक्ट संबंध में आने से बचें

फेशियल कराने के बाद बाहर जाते समय चेहरे को ढक कर जाने की सलाह दी जाती है। फेशियल कराने के तुरंत बाद धूप के सामने जाने से बचना चाहिए। यदि फेशियल के बाद तुरंत आप धूप के सामने जाते हैं, तो इसे आपके चेहरे पर दिक्कतें भी हो सकती हैं और फेशियल को असर भी कम होता जाता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें : हार्ट के मरीज हैं तो Amarnath Yatra पर जाने से पहले जान लें खास बातें, वरना जा सकती है जान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Akansha Tiwari

Akansha Tiwari

आकांक्षा तिवारी ने हाल ही में IP यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने DNP इंडिया से की है। जहां वे बतौर एजुकेशन और लाइफस्टाइल कॉन्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। इससे पहले वो कई मीडिया चैनलों के साथ बतौर इंटर्न भी काम कर चुकी हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Holi 2026

फ़रवरी 28, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 27, 2026

Iron Deficiency

फ़रवरी 26, 2026

Colorectal Cancer

फ़रवरी 26, 2026

Fatty Liver

फ़रवरी 26, 2026