---Advertisement---

Tamannaah Bhatia क्या हर दिन डाइट में लेती हैं चीनी? अगर आप मानते हैं दुश्मन तो सेलिब्रिटी फिटनेस कोच ने बताए 3 शॉकिंग फायदे

Tamannaah Bhatia: क्या आप चीनी को अपना दुश्मन मानते हैं। अगर हां तो तमन्ना भाटिया के कोच ने इस बारे में लोगों को सलाह दी है जो आपके लिए भी फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं क्या कहा उन्होंने और क्यों चीनी का सेवन हर दिन डाइट में कर सकते हैं आप।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 29, 2025 4:55 अपराह्न

Tamannaah Bhatia
Follow Us
---Advertisement---

Tamannaah Bhatia: स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से चीनी खाने से तौबा करते हैं और इससे कोसों की दूरी बनाकर रखते हैं। अगर हां तो तमन्ना भाटिया के फिटनेस कोच ने चीनी को लेकर कुछ ऐसा कहा जो आपको हैरान कर सकता है। इसके सेवन के पीछे की 3 वजह बताते हुए तमन्ना भाटिया के फिटनेस कोच ने लोगों को यह समझाने की कोशिश की है कि आखिर कैसे आप चीनी का सेवन करें और यह आपके हेल्थी लाइफस्टाइल के लिए जरूरी है। अगर आप भी तमन्ना भाटिया के बहुत बड़े फैन है तो इस सेलिब्रिटी फिटनेस कोच से जानिए क्या है चीनी खाने के 3 फायदे।

क्यों हर दिन अपनी डाइट में शुगर को करें शामिल

तमन्ना भाटिया जैसे एक्ट्रेस के साथ काम कर चुके फिटनेस कोच officialsiddharthasingh ने बताया कि क्यों हर दिन अपनी डाइट में शुगर को शामिल करें। इसके पीछे उन्होंने वजह भी बताई है। तमन्ना क्या हर दिन डाइट में चीनी खाती हैं यह तो वही जाने लेकिन उनके फिटनेस कोच ने चीनी के वो फायदे बताए हैं जो दुश्मन मानने वाले लोगों को हैरान कर सकता है।

निरंतरता बरकरार रखने में मददगार

फिटनेस कोच के मुताबिक अगर आप रोज कंट्रोल में चीनी खाते हैं तो आपके लिए न्यूट्रिशन प्लान को फॉलो करना ज्यादा आसान होता है। बजाय इसके कि आप खुद को रोके और फिर आखिर में बहुत ज्यादा खा ले। ऐसे में स्थिरता लाने के लिए चीनी खा सकते हैं।

रिकवरी में कैसे होगा फ़ायदा जानिए Tamannaah Bhatia के कोच से

तमन्ना भाटिया के फिटनेस ट्रेनर के मुताबिक वर्कआउट के बाद प्रोटीन के साथ चीनी जैसे सिंपल कार्बोहाइड्रेट खाने से ग्लाइकोजन स्टोर फिर से बढ़ने में मदद मिलती है। यह रिकवरी के साथ-साथ परफॉर्मेंस को बेहतर करने में फायदेमंद है। ऐसे में वर्कआउट के बाद प्रोटीन के साथ केला खाना आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। इससे आप चीनी को डाइट में ले सकते हैं।

स्थिरता के लिए जरूरी है इस तरह चीनी

इतना ही नहीं तमन्ना भाटिया के फिटनेस कोच इस बात का जिक्र करते हैं कि डाइट में चीनी शामिल करना आपके लिए काफी हेल्दी होता है क्योंकि ज्यादातर प्लान इसलिए फेल हो जाते हैं क्योंकि वे परफेक्शन की ओर जाते हैं। अगर आप हर दिन चीनी का सेवन करते हैं लेकिन सीमित मात्रा में तो आपका दिमाग जिंदगी को एंजॉय करता है और इससे आपके स्वास्थ्य में कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है।

तमन्ना भाटिया के फिटनेस कोच द्वारा सुझाए गए टिप्स को फॉलो कर आप भी अपनी डाइट में चीनी का सेवन कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026