---Advertisement---

हरी और गुलाबी साड़ी में Tamannaah Bhatia ने बिखेरे जलवे, स्टाइलिश लुक की हो रही चर्चा

Tamannaah Bhatia: साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक तमन्ना भाटिया अपने कमाल के फ़ैशन सेंस से कई बड़ी-बड़ी बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर देती नज़र आती हैं। अभिनेत्री के स्टाइल की उनके फैंस भी काफ़ी तारीफ़ करते हैं। वैसे तो तमन्ना वेस्टर्न से लेकर इंडियन तक हर आउटफ़िट में ख़ूबसूरत दिखती हैं ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 7, 2023 2:57 अपराह्न

Tamannaah Bhatia
Follow Us
---Advertisement---

Tamannaah Bhatia: साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक तमन्ना भाटिया अपने कमाल के फ़ैशन सेंस से कई बड़ी-बड़ी बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर देती नज़र आती हैं। अभिनेत्री के स्टाइल की उनके फैंस भी काफ़ी तारीफ़ करते हैं। वैसे तो तमन्ना वेस्टर्न से लेकर इंडियन तक हर आउटफ़िट में ख़ूबसूरत दिखती हैं मगर साड़ी में उनका लुक फैंस के बीच बहुत पॉपुलर रहता है। ऐसा ही एक लुक अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वह हरे और गुलाबी रंग की साड़ी में नज़र आ रही हैं। 

हरे रंग की साड़ी में ग़ज़ब की दिखीं Tamannaah Bhatia  

सोमवार को इंस्टाग्राम पर Tamannaah Bhatia ने हरी और गुलाबी रंग की साड़ी में अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की। इन तस्वीरों में वह किसी रॉयल प्रिंसेस से कम नहीं दिख रहीं थीं। उन्होंने अपनी तस्वीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया “साड़ी किसी कला के टुकड़े से कम नहीं है नीता लुल्ला, मुझे अच्छा लगा कि आप हमेशा इतनी सरलता से कालातीत सुंदरता पैदा कर देतीं हैं।” आपको बता दें कि अभिनेत्री के लुक को फैंस के साथ-साथ सिलेब्स तक पसंद कर रहे हैं। 

साड़ी पर है हैवी गोल्डन वर्क 

डिज़ाइनर नीता लुल्ला के डिज़ाइनर कलेक्शन की इस रेशम साड़ी पर हैवी गोल्डन वर्क किया गया है। इसके साथ ही साड़ी पर हरे रंग का बॉर्डर है और पल्लू पर सुनहरे रंग की खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी की गई है। साथ ही साड़ी पर सुंदर गोटा भी लगा है। इस साड़ी के साथ तमन्ना ने एक गुलाबी हैवी डिज़ाइनर ब्लाउज़ कैरी किया जिसकी बाजू पर बहुत कमाल का बीड्स वर्क किया हुआ है। 

Tamannaah Bhatia का हेयरस्टाइल और मेकअप

इंस्टाग्राम पर पोस्ट की तस्वीरों में Tamannaah Bhatia के पूरे लुक में उनके बालों को एक स्लीक बन में स्टाइल किया गया है। वहीं उनके बन को सफ़ेद फूलों से सजाया गया है जो उनके पूरे लुक को और भी सुंदर बना रहे हैं। अभिनेत्री का यह खूबसूरत हेयरस्टाइल सिलेब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट रतन्ति प्रमाणिक द्वारा स्टाइल किया गया है। 

इसके साथ ही तमन्ना ने अपने लुक को सिंपल मेकअप के साथ कैरी किया। उन्होंने आँखों पर न्यूड आईशैडो, ब्लैक कोहल, मसकारा और आईलैश लगाया। वहीं उन्होंने गालों पर न्यूड ब्लश, होंठों पर न्यूड लिपस्टिक और एक छोटी लाल बिंदी के साथ अपने लुक को पूरा किया। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Health Tips

अगस्त 29, 2026

Health Tips

अगस्त 28, 2026

Raksha Bandhan 2026

अगस्त 28, 2026

Health Tips

अगस्त 27, 2026

H1N1

अगस्त 27, 2026