---Advertisement---

मानसून में चटोरों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं Delhi के ये 5 Street Food स्टॉल, आज ही बनाएं प्लान

Delhi Street Food: दिल्ली सिर्फ अपने ऐतिहासिक इमारतों, मंदिरों और राजनीति के लिए ही नहीं बल्कि अपने खाने लिए उतना ही पॉपुरल है। यहां के स्ट्रीट फूड के फैंस केवल भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी भी हैं। देश की राजधानी में विभिन्न संस्कृति के लोग रहते हैं। इसलिए यहां का खाना और स्ट्रीट फूड भी ...

Read more

Avatar of Arpita Shrivastava

By: Arpita Shrivastava

Published: जुलाई 9, 2023 11:41 अपराह्न

Delhi Street Food
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Street Food: दिल्ली सिर्फ अपने ऐतिहासिक इमारतों, मंदिरों और राजनीति के लिए ही नहीं बल्कि अपने खाने लिए उतना ही पॉपुरल है। यहां के स्ट्रीट फूड के फैंस केवल भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी भी हैं। देश की राजधानी में विभिन्न संस्कृति के लोग रहते हैं। इसलिए यहां का खाना और स्ट्रीट फूड भी अनगीनत प्रकार के मिलते हैं। आज हम आपको दिल्ली के कुछ खास जगहों और वहां के पॉपुरल खाने के बारे में बताएंगे।

यह भी पढ़ें:Malaika Arora की खूबसूरती के आगे यंग लड़कियां भी हैं फेल, 46 की उम्र में खुद को ऐसे रखती हैं जवान

चांदनी चौक

दिल्ली का नाम आते के साथ ही सबसे पहले ख्याल चांदनी चौक का आता है। इसलिए इस लिस्ट में भी सबसे पहला नाम चांदनी चौक का है।चांदनी चौक न केवल कपड़ों के लिए बल्कि अपने खाने के लिए भी उतना ही फेमस है। यहां पर हर इंसान के पसंद का कुछ ना कुछ खाने का जरूर मिलता है। अगर आप मीठे के शौकीन है तो, जलेबीवाला से देसी घी में बनी हुई चलेबी का आनंद ले सकते हैं। यहां का सबसे मशहूर फूड स्टॉल है पराठे वाली गली में, यहां आपको हर किस्म के पराठे खाने को मिल जाएंगे।

करोल बाग

करोल बाग यूं तो अपने मार्केट के लिए फेसम है, लेकिन यहां का स्ट्रीट फूड ट्राई करना ना भूलें।’आंटी का पास्ता’ दुकान से पास्ता जरूर खाएं। पास्ता आंटी शॉप पर पहुंचने के लिए करोल बाग मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 से एग्जिट करें और कॉर्नर पर ही आंटी पास्ता का स्टॉल दिख जाएगा। अगर आप रोल्स खाना पसंद है तो सिटी हॉस्पिटल के पीछे है ‘आर्ट्स ऑफ स्पाइसेज’ यहां से आप रोल्स खा सकते हैं। शॉप भी काफी पॉपुलर है।

कनॉट प्लेस

दिल्ली का हार्ट माने जाने वाले कनॉट प्लेस में आपको हर वैरायटी का खाना मिलता है चाहें कोई क्यूजीन हो यहा स्ट्रीट फूड। आपके मूड के हिसाब से यहां सब कुछ खाने को मिलता है। यहां आप फैंसी रेस्टोरेंट से लेकर बाहर स्टॉल पर भी खाना खा सकते हैं। आउटर सर्कल (सुपर बाजार के पास) पर ‘काका दा होटल’ से वेज और नॉन वेज दोनों तरह की चीजें खा सकते हैं। इनर सर्कल में आपको भेलपूरी, छोले भटूरे, कचौरी, चाट, मोमोज़ आदि सभी चीजें मिल जाती हैं।

कमला नगर

डीयू के पास स्थित कमला नगर एक अच्छा हैंगआउट स्पॉट माना जाता है। यहां का क्राउड काफी यंग है। तरह तरह के खाने स्टॉल और क्लब्स भी हैं। हम बात कर रहें हैं यहां के फेसम चाचे दी हट्टी के छोले भटूरों की। एक बार यहां के छोले भटूरे खा लिए तो जिंदगी भर इसका टेस्ट नहीं भूल पाएंगे।बता दें ये कमला नगर का सबसे पुराना फूड प्वाइंट है। कमला नगर के पास मलका गंज मार्केट से आप प्याज की कचोरी भी खा सकते हैं।इसके अलावा मोमोज़ प्वाइंट से अलग-अलग टाइप के मोमोज़ जरूर ट्राई करें।

मोती नगर

बारिश के मौसम में समोसे खाने का अपना ही एक मजा है और इस मजे में चार चांद लगाते हैं कुमार समोसे वाले के समोसे। इनके पास कई किस्म के समोसे मिलते हैं। आप यहां पास्ता समोसा, चाप समोसा, पिज्जा समोसा, तंदूर पनीर समोसा, पनीर कीमा समोसा।

यह भी पढ़ें:Travel Tips: नैनीताल छोड़ अब ये जगह बनी टूरिस्ट की पहली पसंद , पल में खूबसूरती मोह लेगी आपका मन

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Diabetes Control

मई 13, 2026

Sunny Leone

मई 13, 2026

Cancer

मई 12, 2026

Sara Tendulkar

मई 12, 2026

Viral Video

मई 12, 2026