---Advertisement---

Weight Loss After Pregnancy: प्रेग्नेंसी के तुरंत बाद गौहर की तरह 10 किलो वजन कम करना पड़ सकता है भारी, न करें ये गलती

Weight Loss After Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं का वजन बढ़ाना बड़ी मामूली बात हैं। गौहर ने डिलीवरी के बाद 10 किलो वजन कम किया है।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: मई 27, 2023 9:40 अपराह्न

gauahar khan
Follow Us
---Advertisement---

Weight Loss After Pregnancy: टी.वी फेमस एक्ट्रेस गौहर खान आजकल काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में , 10 मई को गौहर ने अपने बेटे को जन्म दिया हैं। इसके बात की जानकारी खुद गौहर ने अपने इंस्टा अकाउंट में एक पोस्ट के दवारा दी थी। गौहर खान ने कल अपने इंस्टाग्राम पर एक बूमरेंग वीडियो के द्वारा अपने फैंस को अपने ट्रांसफॉरमेंशन की जानकारी  है जिसमें गौहर ने 10 दिन के अंदर 10 किलो का वजन घटाया है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें अभी 6 किलो वजन और कम करना हैं। गौहर ने अपना 10 किलो वजन डिलीवरी होने के तुरंत बाद किया है। अब लोगों के मन में इस तरह के सवाल उठ रहे हैं कि डिलीवरी होने के तुरंत बाद इतना वजन कम करना मां और बच्चे दोंनो के स्वास्थ्य के लिए सही होगा भी या नहीं।  

यह भी पढ़ें :Benefits Of Reverse Walking: बिना पसीना बहाए अगर होना है पतला तो इस तरह से करें वॉक, तुरंत दिखेगा असर

डॉक्टर्स की राय

डिलीवरी के तुरंत बाद महिला का 3 से 4 किलो वजन कम होना आम बात है क्योंकि प्रेग्नेंसी के दौरान महिला के पेट में कुछ वजन बच्चों और प्लेसेंटा का भी होता है लेकिन हर महिला की बॉडी संरचना अलग होने के चलते उनके वजन कम होने की प्रक्रिया भी काफी अलग हो सकती हैं। इसलिए डिलीवरी के तुरंत बाद हैवी जिम और योगा से बचना चाहिए।

डिलीवरी के बाद कैसे करें वजन कम

अगर कोई भी महिला डिलीवरी के बाद अपना वजन कम करना चाहती हैं , तो उसे इस बारे में अपने डॉक्टर्स की सलाह लेना काफी जरूरी है क्योंकि प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में काफी सारे बदलाव देखने को मिलते हैं जिस वजह से खुद से कोई भी फैसला लेना ठीक नहीं हैं। इसके साथ ही अपनी डाइट को भी बदलना पड़ता हैं और उसमें सारे पोषक तत्वों को शामिल करना भी जरूरी होता हैं। रोजाना व्यायाम करना चाहिए , पूरी नींद लेनी भी शरीर के लिए काफी जरूरी है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें: पापुआ न्यू गिनी पहुंचे PM Modi का हुआ ग्रैंड वेलकम,PM Marape ने किया कुछ ऐसा,जो पहले कभी नहीं हुआ

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Diabetes Control

मई 13, 2026

Sunny Leone

मई 13, 2026

Cancer

मई 12, 2026