---Advertisement---

Weight Loss: 22 किलो वजन कम करने वाली डायटिशियन को फॉलो कर 31 दिसंबर से पहले करें 5 किलो कम, फटाफट जानें कैसे होगा मैजिक

Weight Loss: 31 दिसंबर तक आप अपने 5 किलो वजन को कम कर सकते हैं और ऐसे में डायटिशियन ने अपनी डाइट के बारे में खुलासा किया। आइए जानते हैं कैसे स्पेशल डाइट के जरिए आप अपना वजन कम कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 5, 2025 6:03 अपराह्न | Updated: दिसम्बर 8, 2025 3:50 अपराह्न

Weight Loss
Follow Us
---Advertisement---

Weight Loss: 31 दिसंबर तक आप 5 किलो तक वजन को कम कर सकते हैं। अगर आप वेजिटेरियन है तो आपके लिए यह टिप्स कारगर है क्योंकि 75 किलो से 53 किलो की वेट लॉस करने वाली न्यूट्रीशनिस्ट नेहा परिहार ने इस बात की जानकारी दी है कि आप चाहे तो 31 दिसंबर तक 5 किलो वजन को कम कर सकते हैं। ऐसे में आप क्या करें और आपकी डाइट कैसी होना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि 3 महीने के अंदर आप 15 से 20 किलो वजन को छूमंतर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे डाइट में बदलाव कर आप वेट लॉस को आसान बना सकते हैं।

खाली पेट Weight Loss के लिए क्या करें

75 किलो से 53 किलो की हो चुकी न्यूट्रीशनिस्ट ने कहा है कि खाली पेट आप जीरा वाटर का सेवन करें। इसके लिए आप एक टी स्पून जीरा को पानी में भिगोकर रात भर रख दें। इसके बाद इस उबालकर छान ले और पी ले।

ब्रेकफास्ट से पहले इस शॉट का करें सेवन

वहीं सुबह ब्रेकफास्ट से पहले आप बीटरूट जिंजर शॉट पीने की कोशिश करें जिसमे चुकंदर में अदरक को मिलाकर इसका सेवन आप कर सकते हैं जो वेट लॉस में कारगर हो सकता है।

वेट लॉस के लिए नाश्ते में क्या खाए

वेट लॉस करने वाली एक्सपर्ट यह भी बताती है कि ब्रेकफास्ट में आप मूंग दाल और बेसन के साथ पालक और गाजर के बने हुए चीला खाएं जिससे आपको वजन कम करने में फायदा हो सकता है।

लंच और डिनर में क्या खाएं

वेट लॉस के लिए आप 22 किलो वजन कम करने वाली महिला ने बताया कि 5 किलो वजन चुटकियों में कम करना है तो आप दोपहर के खाने में चना सब्जी दही और चपाती का सेवन कर सकते हैं। शाम में आप कोई भी फल और नट्स ले सकते हैं। डिनर में आप किनोआ पुलाव का सेवन करें तो सोने से पहले जीरा, सौंफ और धनिया के चाय का सेवन करें।

3 महीने में 20 किलो वजन हो सकता कम

इसके अलावा वेट लॉस करने वाली एक्सपर्ट ने यह भी बताया कि 3 महीने में आप 15 से 20 किलो वजन को कम कर सकते हैं। जहां पहले महीने में डाइजेशन से लेकर एनर्जी और सोने में सुधार हो सकता है और आप 4 से 6 किलो वजन कम कर सकते हैं। सिर्फ 20 मिनट होम वर्कआउट से फायदा होगा। दूसरे महीने में फैट बर्न होने के साथ-साथ 5 से 7 किलो वजन और भी कम हो सकता है। तीसरे महीने में गट हेल्थ भी बेहतर हो सकता हैं।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heart Health

मार्च 10, 2026

Jr NTR

मार्च 10, 2026

Fatty Liver

मार्च 10, 2026

Viral Video

मार्च 9, 2026

Viral Video

मार्च 9, 2026

Cancer

मार्च 9, 2026