---Advertisement---

हफ्ते में Weight Loss से होगा जादू, 3.5 किलो कम करने के लिए जानें देसी डाइट प्लान और आसान गोल्डन रूल्स

Weight Loss: सिर्फ 7 दिन में 3.5 किलो तक वजन कम किया जा सकता है लेकिन इसके लिए आप कब क्या खाएं और किन नियमों का पालन करें आइए जानते हैं। जहां वजन कम करने वाली महिला ने बताया कि यह देसी डाइट प्लान कारगर है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 26, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Weight Loss
Follow Us
---Advertisement---

Weight Loss: सिर्फ 7 दिन में आप भी अपना 3.5 किलो वजन कम कर सकते हैं। जहां महीनों जिम में पसीना बहाने के बाद कहीं जाकर 5 किलो वजन कम हो पाता है लेकिन क्या आपको पता है कि आप अपने लाइफस्टाइल और डाइट में बदलाव करके फायदा पा सकते हैं। आसानी से आपका वेट लॉस भी हो सकता है। richnutrition20 इंस्टाग्राम चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो के साथ पूरी जानकारी दी गई और बताया गया कि किन बातों का ध्यान रखना आपके लिए जरूरी है। 7 दिनों का यह वेट लॉस चैलेंज मेटाबॉलिज्म को तेज करने के साथ-साथ एक्स्ट्रा फैट को कम कर सकता है।

जानिए 12 घंटे कब क्या खाए और Weight Loss में फास्टिंग का नियम

वेट लॉस करने वाली महिला ने बताया कि पहले और दूसरे दिन मेटाबॉलिज्म किकस्टार्ट होता है जहां आप सुबह 7:30 बजे गर्म पानी का सेवन करें और अपने दिन की समाप्ति वेजिटेबल सूप और ग्रिल्ड पनीर टोफू के साथ कर सकते हैं। इसका समय सीमा 7:30 बजे बताया गया है। सिर्फ 12 घंटे आपको खाना है और 12 घंटे की फास्टिंग रखी जाएगी। इसके साथ ही तीसरे और चौथे दिन पर प्रोटीन इंटेंसिटी का ध्यान रखा जाएगा। वहीं 5वें और छठे दिन फैट बर्न फेज और सातवें दिन पर फुल बॉडी डिटॉक्स के लिए काम किया जाएगा। महिला ने इस दौरान कब क्या खाना है यह भी बताती हुई नजर आई है।

दिन 1 और 2: मेटाबॉलिज़्म को तेज़ करें

• सुबह 07:30 बजे | 1 गिलास गुनगुना पानी + 1 बड़ा चम्मच ACV + चुटकी भर दालचीनी
• सुबह 09:00 बजे | 3 उबले हुए अंडे का सफ़ेद हिस्सा + 1 कटोरी भुने हुए मूंग के अंकुरित दाने
• दोपहर 01:30 बजे | 1 कटोरी ज्वार/जौ का दलिया (सब्ज़ियों के साथ) + टंगा हुआ दही (हंग कर्ड)
• शाम 04:30 बजे | 1 कप ग्रीन टी + 5-6 भीगे हुए बादाम
• शाम 07:30 बजे | सब्ज़ियों का साफ़ सूप + 100g ग्रिल्ड पनीर/टोफ़ू

दिन 3 और 4: प्रोटीन पर ज़ोर

• सुबह 07:30 बजे | रात भर भीगी हुई मेथी का पानी
• सुबह 09:00 बजे | 2 मूंग दाल/बेसन के चीले (पनीर भरे हुए)
• दोपहर 01:30 बजे | चने का सलाद (खीरे के साथ) + 1 छोटी कटोरी भुने हुए मखाने
• शाम 04:30 बजे | 1 गिलास ताज़ा नारियल पानी
• शाम 07:30 बजे | हरी बीन्स और ब्रोकली की भुजिया + 150g ग्रिल्ड चिकन/सोया चंक्स

दिन 5 और 6: फैट बर्न करने का चरण

• सुबह 07:30 बजे | गुनगुना पानी (अदरक के रस और सेंधा नमक के साथ)
• सुबह 09:00 बजे | प्रोटीन स्मूदी (बादाम का दूध + सत्तू/प्रोटीन पाउडर + चिया सीड्स)
• दोपहर 01:30 बजे | 1 ज्वार/जौ की रोटी + हरी पत्तेदार सब्ज़ी (पालक) + 1 गिलास छाछ
• शाम 04:30 बजे | 1 छोटा खीरा (काले नमक के साथ)
• शाम 07:30 बजे | गाढ़ी पीली दाल (बिना तड़के के) + खीरे का सलाद (या भाप में पकी मछली)

दिन 7: पूरे शरीर की सफ़ाई 

• सुबह 07:30 बजे | गुनगुना पानी (1 छोटा चम्मच शहद के साथ)
• सुबह 09:00 बजे | 1 बड़ी कटोरी पपीता और सेब + भीगे हुए अलसी के बीज
• दोपहर 01:30 बजे | लौकी का सूप + 1 गिलास नारियल पानी
• शाम 04:30 बजे | 1 कप हर्बल/इन्फ्यूजन चाय
• शाम 07:30 बजे | पपीते या सब्जियों के शोरबे का एक हल्का कटोरा

वेट लॉस जर्नी के लिए इन गोल्डन रूल्स को कर सकते फॉलो

इसके साथ ही वेट लॉस जर्नी आपका दिलचस्प हो सकता है और इसके लिए शाम 7:30 बजे के बाद कुछ भी नहीं खाना है। समय सीमा आपकी जर्नी में काफी अहम भूमिका निभाती है। इसके साथ ही दिन भर अपने हाइड्रेशन का खास ध्यान रखें। कम से कम 3 से 4 लीटर पानी पीने के सलाह दी जाती है। रोजाना 30 मिनट चलने में पीछे नहीं रहे। इस बात का खास ख्याल रखें कि कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद आप ले रहे हैं।

अगर आप इन टिप्स को फॉलो करते हैं तो काफी हद तक संभव है कि आप अपना वेट लॉस कर पाएंगे लेकिन वेट लॉस करने वाली महिला ने बताया कि टाइमिंग का खास ध्यान रखना जरूरी है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 25, 2026

Eid ul Adha

मई 25, 2026

Viral Video

मई 25, 2026

Viral Video

मई 25, 2026

Viral Video

मई 25, 2026

Health Tips

मई 25, 2026