---Advertisement---

Weight Loss जर्नी में भी भर-भर कर ये फूड्स खा सकते हैं आप, 50 किलो कम करने वाली एक्सपर्ट बोली ‘पेट काटने की नहीं है जरूरत’

Weight Loss: कम खाना खाकर अगर आप अपना वेट लॉस करना चाह रहे हैं तो शायद आप गलत कर रहे हैं क्योंकि भर भर कर ये फल और सब्जियां खाने के बाद भी आपका वजन कम हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 13, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Weight Loss
Follow Us
---Advertisement---

Weight Loss: यह सच है कि वजन कम करने के जुनून में लोग खाना कम करने लगते हैं। उन्हें लगता है कि अगर वह भूखे रहेंगे तो शायद उनकी चर्बी कम हो जाए लेकिन क्या आपको पता है कि 50 किलो तक वजन कम करने वाली डॉक्टर शिखा सिंह ने आपके लिए बड़ी जानकारी दी है। जहां उन्होंने बताया है कि कुछ फूड्स ऐसे होते हैं जो आपके वजन को कम कर सकता है। अगर आप भी उसे लिस्ट में शुमार है जिन्हें भूख तो लगती है लेकिन वजन न बढ़ जाए इस डर से खाना खाते नहीं है। एक्सपर्ट ने बताया कि इन फूड्स को आप भर भर कर खा सकते हैं लेकिन वेट लॉस आपका होगा।

50 कैलोरी के अंदर के ये फ्रूट्स है वेट लॉस में फायदेमंद

आप तरबूज, खरबूज, पपीता, पीच, प्लम, ऑरेंज और स्ट्रॉबेरी का सेवन कर सकते हैं। अगर आप इसके 100 ग्राम खाते हैं इसमें 50 कैलोरी से भी कम होता है।

30 कैलोरी से कम के सब्जी खा सकते हैं आप

एक्सपर्ट ने बताया कि अगर आप वजन कम करने की वजह से सब्जियों का सेवन नहीं कर पा रहे हैं तो आपको पता होना चाहिए कि इन सब्जियों में 30 कैलोरी से भी कम की मात्रा होती है। खीरा, गोभी, शिमला मिर्च, करेला, लौकी, पालक मशरूम, फ्रेंच बींस सब्जियां अगर आप 100 ग्राम भी खाते हैं तो इसमें इससे भी 30 से कम कैलोरीज होती है।

लो कैलोरी प्रोटीन सोर्स में क्या खा सकते हैं आप

टोफू, सोया चुंक्स, लो फैट, पनीर, ग्रीक, योगर्ट, व्हाइट एग, व्हाइट मछली और चिकन ब्रेस्ट का सेवन आप कर सकते हैं।

वेट लॉस में अनाज का भी कर सकते हैं सेवन

वेट लॉस के लिए अगर आपको लोग कैलोरी अनाज के बारे में जानना है तो मिलेट्स, बेसन, कुट्टू, रागी, समा के राइस का सेवन कर सकते हैं।

अगर आप इन प्रोटीन सोर्स और सब्जियों का सेवन करते हैं तो यह आपको बहुत कम कैलोरीज में बहुत अच्छा प्रोटीन देगी और यह आपका वेट लॉस में फायदेमंद हो सकता है। यह आपको कम खाने में भी पेट भरा हुआ महसूस करवाएगा।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mumbai Viral Video

जुलाई 12, 2026

Jasmine Sandlas

जुलाई 12, 2026

Bengaluru Viral Video

जुलाई 12, 2026

Sunita Ahuja

जुलाई 12, 2026

Viral Video

जुलाई 11, 2026

Viral Video

जुलाई 11, 2026