---Advertisement---

Weight Loss: 21 दिन में जापानी तरीके से महिला हुई फैट टू फिट, जानें 5 ट्रिक जिससे बेली फैट भी कर सकते गायब

Weight Loss: वजन कम करने की राह पर आप भी इस मैजिकल जापानी ट्रिक को अपना सकते हैं जो आपके लिए भी मददगार साबित हो सकता है। आइए जानते हैं वह मैजिकल ट्रिप्स क्या है जो आपके लिए फायदेमंद है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 10, 2026 4:45 अपराह्न

Weight Loss
Follow Us
---Advertisement---

Weight Loss: यह सच है कि वजन कम करने के लिए लोग अपनी डाइट को कम करने लगते हैं और इसके साथ ही उन सभी चीजों का ध्यान रखते हैं जो आपके वजन बढ़ने की वजह बन सकती है। इस सब के बीच महिला 21 दिन में अपना मैजिकल वेट लॉस करने में कामयाब रही है और उसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए दी है। healthylivingwith_jaya इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए बेली फैट कम करने के साथ-साथ वीडियो में असरदार किन 5 टिप्स को आप फॉलो कर सकते हैं। आइए जानते हैं वेट लॉस करने वाली महिला ने क्या बताया है।

Weight Loss के लिए ये ट्रिक्स नहीं आएंगे काम

इंस्टाग्राम से जारी वीडियो में महिला वेट लॉस को लेकर सालों जद्दोजहद के बारे में बात करते हुए दिखती है। वह कहती है कि सालों तक मैं नॉर्मल डाइटिंग करने की कोशिश की जहां मैं खाना भी छोड़ दी थी। कार्ब पूरी तरह से बंद कर दिया और बहुत कम खाना खाती थी लेकिन कुछ भी नहीं बदला। बेली फैट भी कम नहीं हो रहा था और फिर उन्होंने जापानी तरीका अपनाया और जल्दी इसका असर दिखने लगा। वेट लॉस करने वाली महिला ने चमत्कारी जर्नी के बारे में बात करते हुए वह 5 तरीके भी बताए।

वजन कम करने के लिए कर सकते हैं ये 5 काम

80% पेट भरने तक खाएं खाना

वेट लॉस करने वाली महिला बताती है कि ज्यादा खाने की बजाय जब आपको लगे कि आपका पेट भर गया है तो आप खाना बंद कर दें। ऐसे में अपने पेट भरने के 80% तक खा सकते हैं।

वेट लॉस के लिए किस तरह का खाना है जरूरी

वेट लॉस करने के लिए संतुलित भोजन करना जरूरी है। एक ही बार में बहुत सारा खाना खाने की बजाय आप थोड़ा खाना खाए और हर खाने में प्रोटीन, सब्जियों और थोड़े कार्ब हो सकते हैं।

साबुत अनाज पर फोकस क्यों है जरूरी

वेट लॉस करने के लिए आपको चावल, सब्जियां, अंडे, मछली सूप और फर्मेंटेड भोजन जैसे साड़ी खाद्य पदार्थ पर फोकस करना जरूरी है। यह आपके वेट लॉस में मदद कर सकता है।

वजन कम करने के लिए इस तरह खाए खाना

वेट लॉस करने वाली महिला बताती है कि धीरे-धीरे और अच्छी तरह से चबाकर खाना खाने से पाचन बेहतर होता है और जल्दी मन भर जाता है और हम कम खाते हैं।

डिनर को लेकर जाने क्या है मैजिक ट्रिक

वजन कम करने वाली महिला के मुताबिक रात का खाना जल्दी खाएं और हल्का खाना खाने से ब्लोटिंग और पेट की जिद्दी चर्बी कम करने में मदद मिलती है।

वेट लॉस करना अगर आप भी चाहते हैं तो इन ट्रिक को आजमा सकते हैं।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Belly Fat Burner

अप्रैल 10, 2026

Viral Video

अप्रैल 10, 2026

Rajasthan Viral Video

अप्रैल 10, 2026

Viral Video

अप्रैल 10, 2026

Monalisa

अप्रैल 10, 2026

MP Viral Video

अप्रैल 10, 2026