Anurag Dhanda: मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप सिंह कंग के घर पर फायरिंग का मामला सामने आया है। इसकी जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ले ली है। उन्होंने दोझांस के मैनेजर पर कई गंभीर आरोप लगाए है और खुलेआम धमकी दी है। इसी बीच अब आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी Anurag Dhanda ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट ने सबका ध्यान अपनी और खींच लिया है। बता दें कि ट्वीट में ढांडा बीजेपी पर तंज कसते हुए नजर आ रहे है। चलिए आपको बताते है कि क्या है पूरा माजरा?
Anurag Dhanda ने बीजेपी पर कसा तंज
आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “ये महज़ इत्तेफाक नहीं, बल्कि बीजेपी की Anti Punjab सोच है। कुछ दिन पहले ही दिलजीत दोसांझ को बीजेपी ज्वाइन करने का ऑफ़र मिलता है।
ये महज़ इत्तेफाक नहीं, बल्कि बीजेपी की Anti Punjab सोच है।
कुछ दिन पहले ही दिलजीत दोसांझ को बीजेपी ज्वाइन करने का ऑफ़र मिलता है।
दिलजीत दोसांझ साफ़ मना कर देते हैं।
फिर बीजेपी द्वारा गुजरात में संरक्षण प्राप्त गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई दिलजीत के मैनेजर के घर फ़ायरिंग कराता है।… https://t.co/YVeEh1H61y
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) May 13, 2026
दिलजीत दोसांझ साफ़ मना कर देते हैं। फिर बीजेपी द्वारा गुजरात में संरक्षण प्राप्त गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई दिलजीत के मैनेजर के घर फ़ायरिंग कराता है। बीजेपी पंजाबियों को डराकर उनपर राज करना चाहती है”।
फायरिंग को लेकर क्या बोले सीएम भगवंत मान?
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आरोप लगाया है कि तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय की जीत के बाद भाजपा गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ पर राजनीति में आने के लिए दबाव डाल रही है। उन्होंने कहा, “कुछ दिन पहले यह बात सामने आई कि भाजपा दिलजीत पर राजनीति में आने के लिए दबाव डाल रही है।
Delhi: Punjab Chief Minister Bhagwant Mann alleged that singer and actor Diljit Dosanjh was being pressured by the BJP to enter politics following TVK chief Vijay’s victory in Tamil Nadu.
He says, “A few days ago, it came to light that Diljit is being pressured by the BJP to… pic.twitter.com/TX9SPhLfMQ
— IANS (@ians_india) May 13, 2026
तमिलनाडु में विजय की जीत के बाद से भाजपा को लगता है कि लोगों ने राजनीतिक नेताओं की बात सुनना बंद कर दिया है, इसलिए वे मशहूर हस्तियों को आगे लाना चाहते हैं। दिलजीत ने ट्वीट भी किया है कि वे एक कलाकार हैं और लोगों का मनोरंजन करना उन्हें अच्छा लगता है। इस तरह की डराने-धमकाने वाली राजनीति नहीं होनी चाहिए।






