---Advertisement---

Congress Poster Controversy: पोस्टर पर विवाद के बाद कांग्रेस ने जारी की नई तस्वीर, केजरीवाल को मिली जगह, राहुल हुए बाहर

Congress Poster Controversy: पोस्टर पर विवाद बढ़ने के बाद अब कांग्रेस ने नया पोस्टर जारी किया है। नए पोस्टर में अरविंद केजरीवाल की एंट्री हो गई है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 31, 2023 10:43 पूर्वाह्न

Congress Poster Controversy
Follow Us
---Advertisement---

Congress Poster Controversy: 2024 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के लिए राजनीतिक पार्टियों में हलचल तेज हो गई है। जहां एक तरफ BJP जोर-शोर से तैयारियों में जुट गई है, तों वहीं नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले NDA को हराने के लिए तैयार हुए 26 दलों का विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ भी अपनी रणनीति तैयार कर रहा है।

कांग्रेस के पोस्टर पर हुआ विवाद

इसी कड़ी में आज (31 अगस्त) ‘INDIA‘ की एक बड़ी और महत्वपूर्ण बैठक मुंबई में होने जा रही है। लेकिन, इस बैठक से पहले एक विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, बैठक से पहले कांग्रेस ने बीते दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’पर एक पोस्टर जारी किया था, जिसमें राहुल गांधी (Rahul Gandhi) शीर्षक भूमिका में थे।

पोस्टर में राहुल के साथ विपक्षी पार्टी के नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, नीतीश कुमार, लालू यादव, ममता बनर्जी और हेमंत सोरेन भी शामिल थे, लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बाहर रखा गया था। इस पोस्टर पर हुए विवाद के बाद अब कांग्रेस ने इसे हटा दिया है और एक नया पोस्टर जारी किया गया है।

नए पोस्टर में केजरीवाल की हुई एंट्री

कांग्रेस के नए पोस्टर में विपक्षी गठबंधन में शामिल सभी दलों के मुख्यमंत्रियों को दिखाया गया है। कांग्रेस द्वारा जारी नई तस्वीर में अरविंद केजरीवाल को भी शामिल किया गया है, लेकिन राहुल गांधी पोस्टर से बाहर हो गए हैं। कांग्रेस ने एनडीए की तुलना में भारत की ताकत और व्यापकता प्रदर्शित करने के लिए यह पोस्टर प्रकाशित किया है। पोस्टर पर 11 अलग-अलग मुख्यमंत्रियों की तस्वीरें हैं, जो विपक्ष की पावर को दर्शा रहा है।

कांग्रेस के नए पोस्टर में इन नेताओं के नाम

कांग्रेस ने इस नए पोस्टर को ‘द पावर ऑफ इंडिया’ शीर्षक दिया है। पोस्टर में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत , बिहार के CM नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी, छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल, कर्नाटक के CM सिद्धारमैया, केरल के CM पिनाराई विजयन, हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू, झारखंड के CM हेमंत सोरेन शामिल हैं। पोस्टर में आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल और पंजाब के CM भगवंत मान भी नजर आ रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026