Anurag Dhanda: हरियाणा में सफाई और कचरा प्रबंधन को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता Anurag Dhanda ने राज्य की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। ढांडा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जींद शहर में कचरे की स्थिति को लेकर सरकार पर तंज कसा और सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए।
उन्होंने दावा किया कि जींद शहर में करीब 1500 टन कचरा बिखरा हुआ है। बता दें कि आप नेता लगातार हरियाणा सरकार के कार्यप्रणाली पर सवाल करते आ रहे है। इसी बीच आप नेता ने गंभीर आरोप लगाया है।
Anurag Dhanda ने हरियाणा सरकार पर कसा तंज
आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि“हरियाणा के जींद शहर में 1500 टन कचरा बिखरा है। बीजेपी वालों के दिमाग़ में जो कूड़ा है, वही इन्होंने हरियाणा के शहरों में फैला दिया है”।
हरियाणा के जींद शहर में 1500 टन कचरा बिखरा है। बीजेपी वालों के दिमाग़ में जो कूड़ा है, वही इन्होंने हरियाणा के शहरों में फैला दिया है।
बीजेपी सरकार, निकम्मी सरकार। pic.twitter.com/vEXJ1rhy8Y
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) August 21, 2026
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब अनुराग ढांडा ने हरियाणा में कचरा प्रबंधन और सफाई व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा है। इससे पहले भी उन्होंने राज्य के अलग-अलग शहरों में कूड़े के ढेर और सफाई व्यवस्था को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। हरियाणा में आम आदमी पार्टी लंबे समय से बीजेपी सरकार को विभिन्न स्थानीय और जनहित से जुड़े मुद्दों पर घेरती रही है।
500 टन कचरे के दावे से हलचल तेज
जींद शहर में 1500 टन कचरा बिखरे होने का दावा सामने आने के बाद सफाई व्यवस्था एक बार फिर राजनीतिक बहस का विषय बन गई है। हालांकि हरियाणा सरकार की तरफ से इस मामले में किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
हरियाणा में आम आदमी पार्टी लंबे समय से बीजेपी सरकार को विभिन्न स्थानीय और जनहित से जुड़े मुद्दों पर घेरती रही है। इनमें प्रदूषण, सफाई, कचरा प्रबंधन और प्रशासनिक व्यवस्था प्रमुख मुद्दे रहे हैं। बता दें कि Anurag Dhanda कानून व्यवस्था पर भी लगातार राज्य सरकार को घेरते हुए आए है।







