---Advertisement---

आप संयोजक Arvind Kejriwal और सीएम Bhagwant Mann पहुंचे जम्मू कश्मीर, AAP उम्मीदवार मेहराज मलिक की जीत पर सार्वजनिक बैठक को करेंगे संबोधित

Arvind Kejriwal: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज जम्मू कश्मीर को डोडा पहुंचे, जहां वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 13, 2024 4:39 अपराह्न

Arvind Kejriwal
Follow Us
---Advertisement---

Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal और पंजाब के सीएम Bhagwant Mann आज जम्मू कश्मीर को डोडा पहुंचे, केजरीवाल वहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। मालूम हो कि जम्मू कश्मीर के विधानसभा नतीजे घोषित कर दिए गए है। जम्मू-कश्मीर की डोडा विधानसभा सीट पर पार्टी की पहली जीत और पांचवें राज्य में अपना खाता खोला है। डोडा विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मेहराज मलिक को 23228 वोट मिले जबकि भाजपा के गजय सिंह राणा को 18690 वोट मिले। आप इस जीत से काफी गदगद है। वहीं अरविंद केजरीवाल आज डोडा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और लोगों को धन्यवाद देंगे।

जम्मू कश्मीर में आप की जीत के बाद संजय सिंह ने क्या कहा?

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुआ आप सांसद संजय सिंह ने जम्मू-कश्मीर चुनाव में AAP के प्रदर्शन पर कहा कि “गोवा से डोडा तक, AAP अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में उभर रही है। यह हमारे लिए खुशी की बात है कि मेहराज मलिक जैसे युवा, जो स्वास्थ्य और शिक्षा मॉडल के बारे में बात करते रहे,

लोगों ने आशीर्वाद दिया उसके लिए यह एक शुरुआत है और हम आगे बढ़ेंगे। हम एनसी के नेतृत्व वाली सरकार का समर्थन कर रहे हैं और हमें उम्मीद है कि यह जम्मू-कश्मीर की भलाई के लिए काम करेगी”।

डोडा से Arvind Kejriwal ने भरी हुंकार

जम्मू-कश्मीर के डोडा में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए Arvind Kejriwal ने कहा कि “मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं कि हर चुनाव जनता की ओर से नेताओं के लिए एक संदेश होता है। इस लोकसभा चुनाव में मोदी जी ने कहा था कि हम 400 से अधिक सीटें जीतेंगे लेकिन वे केवल 240 सीटें ही जीत पाये।

इसका अर्थ क्या है? इसका मतलब यह है कि लोग कह रहे हैं कि जिस तरह से मोदी जी देश चला रहे हैं वह उन्हें पसंद नहीं है”।

आप पार्टी NC को देगी समर्थन

Arvind Kejriwal ने आगे कहा कि “उमर अब्दुल्ला बहुत जल्द जम्मू-कश्मीर के सीएम के रूप में कार्यभार संभालेंगे। हम उन्हें बधाई देते हैं। हम जम्मू-कश्मीर के विकास और भलाई के लिए हर संभव तरीके से उनका समर्थन करेंगे।” बता दें कि आप पार्टी के मेहराज मलिक ने डोडा से शानदार जीत हासिल की थी। वहीं मेहराज मलिक ने एनसी को अपना समर्थन देने का ऐलान कर दिया था।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026