---Advertisement---

Bihar CM Oath Taking Ceremony: 10वीं बार नीतीश कुमार बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री, उनके राजनीतिक करियर की 5 बड़ी उपलब्धियां जिसने बनाया अजेय; जानें सबकुछ

Bihar CM Oath Taking Ceremony: बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार आज 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 20, 2025 11:31 पूर्वाह्न

Bihar CM Oath Taking Ceremony
Follow Us
---Advertisement---

Bihar CM Oath Taking Ceremony: बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार आज 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे है। मालूम हो कि बिहार चुनाव में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 202 सीटें जीती है। इसके साथ नीतीश कुमार देश के पहले सीएम होंगे जो 10वीं बार इस पद पर शपथ लेंगे। शपथ समारोह को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर लगी गई है। पीएम मोदी भी इस शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा भी कई मुख्यमंत्री समारोह में पहुंचेंगे। जानकारी के मुताबिक यह शपथ ग्रहण समारोह पटना के गांधी मैदान में होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि नीतीश कुमार के 5 ऐसी बड़ी उपलब्धियां जिसने अभी तक उन्हें अजेय बनाकर रखा है।

नीतीश राज में बिहार में विकास हुआ तेज

गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव के हटने के बाद नीतीश कुमार ने बिहार की कमान संभाली थी। राज्य में कुछ खास विकास नहीं हुआ था। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसी बीच जब नीतीश बाबू ने सत्ता संभाली ने उन्होंने सड़कें निर्माण कराना शुरू कर दिया था। जिससे आवाजाही सुगम हो सके। इसके अलावा गांव-गांव लोगों के घर बिजली पहुंचा, जो बिहार के लिए किसी गेमचेंजर से कम नहीं था। आज लगभग हर एक गांव में लाइट की सुविधा है।

जंगल राज को किया खत्म – Bihar CM Oath Taking Ceremony

बिहार की जनता लालू राज को अभी भी जंगलराज बताती है। वहीं नीतीश कुमार की सरकार आने के बाद बिहार में कानून व्यवस्था को दुरूस्त किया गया। जिसका असर यह हुआ कि लोग रात को भी अपने घरों से बाहर कहीं आ सकते है। इसके अलावा अपराधियों पर लगातार नकेल कसी गई। इसके अलावा नीतीश सरकार ने प्रशासन को कानून व्यवस्था कायम करने के लिए सभी जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

महिलाओं के लिए योजनाओं की शुरूआत करना

मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार महिलाओं और लड़कियों के लिए कई प्रकार की योजनाएं शुरू की, जिससे बड़ी संख्या में बिहार की महिलाओं और लड़कियों को लाभ दिया गया। मालूम हो कि बड़ी संख्या में बिहार की महिलाएं बड़ी संख्या में सरकार नौकिरियों में हिस्सा ले रही है, और अपने परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत बना रही है।

शिक्षा व्यवस्था को दुरूस्त करना

लालू राज में शिक्षा का स्तर काफी नीचे था। बच्चे स्कूल जाने में डरते थे। वहीं राज्य में नीतीश सरकार के आने के बाद छात्र-छात्राओं के लिए कई प्रकार के योजनाओं की शुरूआत की, खासकर लड़कियों के लिए, जिनकी भागीदारी स्कूल में काफी कम थी। लड़िकयों को साइकिल प्रदान की गई, इसके अलावा 9वीं, 10वीं और 12वीं में अच्छे अंक लाने पर महिलाओं को छात्रवृत्ति दी जाती है।

सड़कें चौड़ीकरण और पुलियों का जाल बिछाया गया

24 नवंबर 2005 को राज्य में नई सरकार के गठन के बाद प्राथमिकता के आधार पर नई सड़कों का निर्माण कराया गया, पुरानी सड़कों का जीर्णोद्धार एवं चौड़ीकरण कराया गया तथा पुल एवं पुलियों का जाल बिछाया गया। वहीं अब मेट्रो और नए एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे है, ताकि अन्य राज्यों से कनेक्टिविट बढ़ सके।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026