Bihar Diwas 2026: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए बिहार की ऐतिहासिक और बौद्धिक विरासत को याद किया। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि बिहार भारत का ज्ञान-पुंज और संस्कृति का केंद्र रहा है। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजुर्न खड़गे ने भी प्रदेशवासियों को बधाई दी। बिहार दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन 1912 में बिहार एक अलग राज्य बना था। पहले बिहार, Bengal Presidency का हिस्सा था। मालूम हो कि 22 मार्च 1912 को ब्रिटिश सरकार ने बिहार और उड़ीसा को अलग राज्य बनाया। इसी ऐतिहासिक दिन की याद में हर साल बिहार दिवस मनाया जाता है। इसके अलावा पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने राज्य के लोगों को बधाई दी।
Bihar Diwas 2026 के मौके पर राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं
कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार दिवस को लेकर अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “बिहार भारत का ज्ञान-पुंज और हमारा गौरव है – जिसने अपने समृद्ध इतिहास और संस्कृति से हमेशा देश का मार्गदर्शन किया है।
बिहार भारत का ज्ञान-पुंज और हमारा गौरव है – जिसने अपने समृद्ध इतिहास और संस्कृति से हमेशा देश का मार्गदर्शन किया है।
बिहार दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। pic.twitter.com/WqRmDoMtwh
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 22, 2026
बिहार दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं”। मालूम हो कि शुरू से ही कांग्रेस के लिए बिहार एक अहम राज्य रहा। सरकार गठन से लेकर और देश आजाद करवाने तक बिहार ने एक अहम योगदान दिया है। इसके अलावा शिक्षा के मामले में बिहार हमेशा अव्वल रहा है।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी दी बधाई
मल्लिकाजुर्न खड़गने ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “इसी भूमि से महात्मा गांधी जी ने हुकूमत के खिलाफ देशवासियों की आवाज को एक नई दिशा दी थी। बिहार दिवस के इस शुभ अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
लोकतंत्र की पावन धरती बिहार, ज्ञान-परंपरा और सभ्यता का प्रतीक है।
इसी भूमि से महात्मा गाँधी ने अंग्रेज़ी हुकूमत के विरुद्ध देशवासियों की आवाज़ को एक नई दिशा दी थी।
बिहार दिवस के इस शुभ अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
हमारी कामना है कि आप सभी राष्ट्र की प्रगति… pic.twitter.com/aEgDldW7jO
— Mallikarjun Kharge (@kharge) March 22, 2026
हमारी इच्छा है कि आप सभी राष्ट्र की प्रगति और विकास में अपना अमूल्य योगदान देते रहें”। मालूम हो कि बिहार को “ज्ञान की धरती” भी कहा जाता है क्योंकि – नालंदा यूनिवर्सिटी जैसे विश्व प्रसिद्ध शिक्षा केंद्र यहां रहे। बोध गया जहां गौतम बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ। इसलिए बिहार का इतिहास सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण है। इसके अलावा बिहार से आज भी बड़ी संख्या में आईएएस और आईपीएस निकलते है।






