---Advertisement---

BMC Election से पहले महायुति में दरार की खबरों के बीच BJP को संजीवनी! क्या Eknath Shinde के बयान से अफवाहों पर लगेगा विराम?

Eknath Shinde के एक बयान मात्र से ही महायुति में दरार की खबरों को निराधार बताया जाने लगा है। दरअसल, अमरावती में आयोजित एक कार्यक्रम में एकनाथ शिंदे ने देवेन्द्र फडणवीस और अजित पवार के साथ सामंजस्यता को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसे BJP के लिए संजीवनी माना जा रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 17, 2025 12:46 अपराह्न

Eknath Shinde
Follow Us
---Advertisement---

Eknath Shinde: इस वर्ष के अंत तक महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव होने के संकेत मिल रहे हैं। उससे पूर्व सत्तारुढ़ महायुति गठबंधन में दरार की खबरों को खूब तुल दी गई। कयासबाजी के आधार पर दावे किए गए कि एकनाथ शिंदे का खेमा गठबंधन में बड़े भाई की भूमिका निभा रहे BJP से नाखुश है। इसको लेकर अखबार से प्राइम टाइम शो में भी खूब खबरें चलीं। हालांकि, अब Eknath Shinde ने एक ऐसा बयान जारी किया है जो BJP के लिए संजीवनी से कम नहीं है। एकनाथ शिंदे ने अमरावती में हवाई अड्डे के उद्घाटन पर कहा कि “जब विकास का विमान उड़ा, तब वे पायलट थे। हालांकि, अब पायलट बदल गए हैं, लेकिन विकास की दिशा वही है।” एकनाथ शिंदे के बयान का आशय स्पष्ट है कि वे महायुति में सामंजस्य के साथ सत्ता में बरकरार हैं। ऐसे में दरार की खबरों को तुल देना अफवाह है।

मुंबई में BMC Election से पहले Eknath Shinde के बयान से BJP को मिली संजीवनी!

दिग्गज नेता और कुणाल कामरा एपिसोड को लेकर सुर्खियों में रहे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने अहम बयान दिया है। ये बयान इसलिए भी खास है क्योंकि बीते कई दिनों से महायुति में दरार की खबरें चल रही थीं। एकनाथ शिंदे ने अमरावती में कहा कि “जब विकास और कल्याणकारी योजनाएं शुरू हुईं थीं, तो मैं विमान का पायलट था और देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार सह-पायलट थे। लेकिन अब फडणवीस पायलट हैं और हम दोनों सह-पायलट हैं। पायलट तो बदल गया है, लेकिन ‘विकास का विमान’ वही है और हम उसी गति से आगे बढ़ रहे हैं।” Eknath Shinde के बयान से स्पष्ट है कि वे देवेन्द्र फडणवीस और अजित पवार के साथ सामंजस्य बिठाकर सरकार का हिस्सा हैं। उनका ये कहना कि ‘विकास का विमान उसी गति से आगे बढ़ रह रहा है’ दर्शाता है कि महायुति में दरार की खबरें अफवाह मात्र थीं।

क्या एकनाथ शिंदे के बयान से अफवाहों पर लगेगा विराम?

इस सवाल का जवाब फिलहाल हां है। वर्तमान समीकरण के लिहाज से इस बात पर हामी भरा जा सकता है कि महायुति में दरार की खबरें निराधार हैं। Eknath Shinde ने भी सीएम देवेन्द्र फडणवीस और अजित पवार की उपस्थिति में इसी बात पर जोर दिया है। ऐसे में ये स्पष्ट है कि बात चाहें BMC चुनाव की हो, या अन्य सांगठनिक फेरबदल की, महायुति सरकार आपसी सामंजस्य के साथ सत्ता संचालित कर रही है। हालांकि, राजनीति में कुछ भी स्थायी या अस्थायी नहीं है। ऐसे में कब क्या हो जाए इसके बारे में पुख्ता रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026