---Advertisement---

Holi 2023: राष्ट्रपति और PM मोदी सहित इन दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं, चारों तरफ होली की धूम

देश में आज होली का त्योहार मनाया जा रहा है। कई दिग्गज नेताओं ने इस पर्व की बधाई दी है।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 8, 2023 11:33 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

देश में आज होली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। गांव से लेकर शहरों तक रंगो की बौछार दिखाई दे रही । ऐसे में देश के पीएम मोदी सहित कई राज्यों के सीएम ने लोगों को बधाइयां दी हैं।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने खास अंदाज में दी बधाई 

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने देश के लोगों को होली की बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा है कि ” उल्लास और उमंग के पर्व होली की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। स्नेह और भाईचारे का यह त्योहार हमारे विविधतापूर्ण समाज के जीवंत रंगों और सौहार्द का प्रतीक है। मेरी मंगल कामना है कि रंगों का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व नई ऊर्जा का संचार करे।”

प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने सुबह -सुबह ही ट्वीट कर लिखा कि “देश के लोगों को होली की बहुत -बहुत शुभकामनाएं। आप सभी के जीवन में हमेशा आनंद और उमंग का रंग बरसे।”

सीएम योगी ने मनाया होली का त्योहार

होली के इस पर्व को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में मनाया है। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने रंगों की जगह फूलों की होली खेली है। सीएम ने देश और प्रदेश के लोगों को इसकी बधाई भी दी है।

बीएसएफ के जवानों ने जमकर किया डांस

होली के इस पर्व पर देश के जवान भी जमकर झूमते हुए दिखाई दिए। बता दें कि जैसलमेर में आर्मी के जवानों ने अपनों के संग होली खेला है।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: कौन है बेहद खूबसूरत Trainee SI Naina Kanwal, जिसे कर लिया गया है

राहुल गांधी ने दी बधाई

होली के इस पर्व को लेकर सांसद राहुल गांधी ने भी बधाई दी हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा है कि ” होली का त्योहार सभी के जीवन में नए रंग भरे।”

देश के बच्चों और बुजुर्गों ने मनाई होली

देश में आज होली के इस पर्व को बच्चे, बूढ़े बड़े ही धूमधाम तरीके से मना रहे हैं। चारों तरह आसमान में केवल रंगों की बौछार दिखाई दे रही। वहीं कुछ जगह पर बुजुर्ग होली के गीत को भी गाकर इस त्योहार का आनंद ले रहे हैं।

ये भी पढें:‘न त GM न त DM ई त CM होईए, जानें कैसे Tej Pratap के वीडियो ने Bihar में बिखेरा सियासी जादू

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026