---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024: सीएम भगवंत मान का असम के डिगबोई में जोरदार भाषण, बीजेपी पर जमकर साधा निशाना; जानें पूरी खबर

Lok Sabha Election 2024: भगवंत मान ने आज असम के डिगबोई में एक जनसभा को संबोधित करते है असम में बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 12, 2024 11:40 अपराह्न

Lok Sabha Election 2024
Follow Us
---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। बीजेपी से लेकर, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी भी इस चुनाव में कसर नही छोड़ना चाहती। वहीं एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। एक तरफ जहां बीजेपी इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साध रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी भी बीजेपी पर जमकर हमला बोल रही है।

इसके अलावा अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से आप भाजपा पर हमलावर नजर आ रही है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज असम के डिगबोई में एक जनसभा को संबोधित करते है असम में बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। बता दें कि असम में आदमी पार्टी 2 सीटों पर ही लोकसभा चुनाव लड़ रही है।

सीएम भगवंत मान ने क्या कहा?

जनसभा को संबोधित करते हुए भगवंत मान ने कहा कि “असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पर निशाना साधते हुए कहा कि कहा आज से 20 साल पहले जब वह शिक्षा मंत्री थे और वह चाहते तो असम के सारे स्कूल शानदार हो सकते है। उन्होंने आगे कहा कि असम में 8000 सरकारी स्कूल बंद हो गए है। जिस देश का राजा व्यापारी उस देश की जनता भिखारी। मान ने असम के मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा के खूद का टीवी चैनल है। हमारी सरकारी आने पर हम मजदूरी 450 रूपये करे देंगे। हर बात जुमला है हर बात पर बीजेपी झूठ बोल रही है”।

असम में पंजाब के मुख्यमंत्री ने बीजेपी पर बोला हमला

मान ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कहा कि इनको लगता है कि अरविंद केजरीवाल को जेल में ड़ाल दो तो पार्टी खत्म हो जाएगी। अरविंद केजरीवाल को तो गिरफ्तार कर लोगो लेकिन उनकी सोच को कैसे गिरफ्तार करोगो। 5 सालों तक आपको लूटा जाता है और फिर 100 रूपये कम कर दिया जाता है। यह सभी एक जुमला है। उन्होंने आगे कहा कि यह लोग 70 सालों से वोट ले रहे है। यह देश आम लोगों का है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Tantrik Murders

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

कल का मौसम 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026