---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024: ये है बीजेपी की लोकसभा 2024 में उतरने का नया प्लान, कॉल सेंटर के जरिए जितना है चुनावी मैदान 

Lok Sabha Election 2024: एक तरफ साल के अंत में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है। वहीं दूसरी तरफ अगले साल 2024 में लोकसभा के चुनाव होने हैं। इसके लिए भाजपा लगातार जनसभाएं और बैठक कर रही है। इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को बड़ी बैठक की। इस दौरान बैठक में देश के कई केंद्रीय मंत्री पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और महासचिव मौजूद रहे है।

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 30, 2023 11:46 पूर्वाह्न

Lok Sabha Election 2024
Follow Us
---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के मद्देनजर ‘भारतीय जनता पार्टी’ (BJP) अभी से तैयारियों में जुट गयी है। इसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को बड़ी बैठक की। इस दौरान बैठक में देश के कई केंद्रीय मंत्री पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और महासचिव मौजूद रहे है।

बताया जा रहा है भाजपा अध्यक्ष ने मीटिंग में लोकसभा चुनाव को लेकर आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा किया। इसके बाद उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को मूल मंत्र देते हुए देश भर में कॉल सेंटर खोलने का प्लान बनाया। सूत्रों की मानें तो भाजपा कॉल सेंटर के जरिए मतदाताओं (वोटरों) को लुभाने और उन तक पहुंचने का प्लान बना रही है। इसके अलावा मीटिंग में कई और भी अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई। 

कॉल सेंटर के जरिए मतदाताओं तक पहुंचने का है प्लान   

देखा जाए तो एक तरफ साल के अंत में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है। वहीं दूसरी तरफ अगले साल 2024 में लोकसभा (Lok Sabha Election 2024) के चुनाव होने हैं। इसके लिए भाजपा लगातार जनसभाएं और बैठक कर रही है। खबरों की मानें तो इस बार भाजपा की नजर 350 प्लस सीटों पर है। इसके लिए भाजपा ने ब्लू प्रिंट भी तैयार कर रखा है बस देरी है, सिर्फ इसे लागू करने की। 

इसी क्रम में भाजपा ने मंगलवार को जेपी नड्डा की अध्यक्षता में बड़ी बैठक की। इस दौरान कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही पार्टी ने मंथन करते हुए देश भर में कॉल सेंटर खोलने का प्लान बनाया। बता दें कि इसके जरिए भाजपा वोटरों तक आसानी से पहुंचना चाहती है।

भाजपा के मीटिंग में वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे मौजूद 

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के इस बैठक में संगठन महामंत्री बीएल संतोष, महासचिव सुनील बंसल ,तरुण चुग, वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े और शिव प्रकाश मौजूद रहे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्रियों में धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, अश्वनी वैष्णव , जी किशन रेड्डी, अनुराग ठाकुर समेत भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल रहे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।     

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026