---Advertisement---

कांग्रेस पर केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari का तंज, कहा- ‘कुएं में कूदना भी इससे अच्छा होगा’

Nitin Gadkari: नितिन गडकरी ने एक किस्सा सुनाते हुए कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में जाने से अच्छा तो कुएं में कूद जाना होगा।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 17, 2023 4:15 अपराह्न

nitin gadkari
Follow Us
---Advertisement---

Nitin Gadkari: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हमेशा अपने जवाबों के चलते चर्चाओं में रहते हैं। जगह कोई भी, गडकरी हमेशा कोई न कोई ऐसी बात कह देते हैं जो चर्चा की विषय बन जाता है। यूं तो उन्हें विकास कार्य के लिए भी जाना जाता है। लेकिन, किसी को जवाब देने में उन्हें महारत हासिल है। अब उनका एक और बयान चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, उनका ये बयान उस नेता को लेकर है, जिन्होंने गडकरी को एक बार कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया था। इस दौरान गडकरी ने कांग्रेस नेता के नाम का भी खुलासा किया।

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024 से पहले फिर गठबंधन की तैयारी! CM योगी से मिले SBSP प्रमुख ओम प्रकाश राजभर

‘कुएं में कूदना भी इससे अच्छा होगा’

नितिन गडकरी ने कहा कि कांग्रेस के एक नेता थे, जो उनकी बहुत तारीफ किया करते थे। एक बार की बात है दोनों साथ में थे, तभी कांग्रेस नेता ने गडकरी को कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की बात कही। जिस पर गडकरी ने हंसते हुए जवाब दिया कि इससे अच्छा तो ‘कुएं में कूद जाना होगा”। केंद्रीय मंत्री ने ये बातें महाराष्ट्र के भंडारा में केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि बीते 9 सालों में देश में बहुत कुछ बदला है। कांग्रेस के 60 साल और BJP के 9 सालों में बहुत अंतर है। BJP ने दोगुनी तेजी से विकास किया है, जबकि कांग्रेस के समय का हाल जनता भली भांति जानती है।

इस नेता ने दिया था गडकरी को ऑफर

बता दें कि कांग्रेस के दिवंगत नेता श्रीकांत जिचकर ने गडकरी को ये ऑपर दिया था। कार्यक्रम के दौरान उस किस्से को यान करते हुए गडकरी ने बताया कि एक बार कांग्रेस नेता श्रीकांत जिचकर ने उन्हें कांग्रेस में आने का न्योता दिया था। कांग्रेस नेता ने उनकी तारीफ करते हुए उन्हें मेहनती कार्यकर्ता बताया था। उन्होंने कहा था ” आप कांग्रेस में शामिल हो जाएं, आपका भविष्य संवर जाएगा”। जिस पर गडकरी ने उन्हें उल्टा जवाब दे दिया। गडकरी ने कहा था, “इससे अच्छा तो मैं कुएं में ही कूद जाऊं”। कार्यक्रम के दौरान गडकरी ने कहा कि अब कांग्रेस पूरी तरह टूट चुकी है। धीरे-धीरे इनका अस्तित्व भी मिटता जा रहा है।

ये भी पढे़ं: Uniform Civil Code पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की तीखी प्रतिक्रिया, UCC को बताया ‘अनावश्यक, अव्यहारिक और खतरनाक ‘

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Noida News

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

UP News

अप्रैल 17, 2026

Ghaziabad News

अप्रैल 17, 2026