---Advertisement---

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी की टिप्पणी पर हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, जानें डिटेल

Rahul Gandhi Pakistan: "राहुल ऑन फायर" वाले बयान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 3, 2024 5:00 अपराह्न

Rahul Gandhi Pakistan
Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi Pakistan: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच कांग्रेस पार्टी चारो तरफ से घिरती हुई नजर आ रही है। पाकिस्तान के पूर्व मंत्री चौधरी फवाद हुसैन के ट्वीट से बवाल मचा हुआ है। बता दें कि चौधरी फवाद हुसैन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर कर लिखा था “राहुल ऑन फायर” इसके बाद से ही सियासत गरमा गई है। इस मामले पर बीजेपी कांग्रेस पर जमकर निशाना साध रही है। वहीं अब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है।

असम के मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

मीडिया से बात करते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि “राहुल गांधी पाकिस्तान में काफी लोकप्रिय हैं। अगर पाकिस्तान में चुनाव होता है और राहुल गांधी चुनाव लड़ते हैं, तो वह भारी मतों से जीतेंगे। हम राहुल गांधी को पाकिस्तान में नहीं हरा सकते। राहुल गांधी पाकिस्तान में जरूर जीतेंगे। पाकिस्तान जो चाहेगा, भारत में उसका उल्टा होगा।

कांग्रेस का हाथ देश के दुश्मनों के साथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने भी पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी की ‘राहुल ऑन फायर’ वाली टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि “देश के दुश्मन पीएम मोदी के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। देश को देखना चाहिए कि पाकिस्तान किस तरह राहुल गांधी को प्रोजेक्ट करने की कोशिश कर रहा है। पुलवामा हमले का बेशर्मी से समर्थन करने वाले पाकिस्तान सरकार के पूर्व मंत्री अब राहुल गांधी का समर्थन कर रहे हैं। इससे पता चलता है ‘कांग्रेस का हाथ, देश के दुश्मनों के साथ। अगर कांग्रेस को कहीं सफलता मिलती है, तो इससे पाकिस्तान खुश होता है।

राशिद अल्वी ने बीजेपी पर लगाया आरोप

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि “फवाद चौधरी का यह बयान नवाज शरीफ और उनके भाई की सरकार के दबाव में दिया गया है। पीएम मोदी के नवाज शरीफ से काफी अच्छे रिश्ते हैं। ये बयान इसलिए आया है ताकि हमारे प्रधानमंत्री इसका फायदा उठा सकें। बीजेपी के (पाकिस्तान के साथ) रिश्ते हैं। मनमोहन सिंह, राहुल गांधी या सोनिया गांधी कभी पाकिस्तान नहीं गए”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026