---Advertisement---

Rahul Gandhi Viral Video: बीजेपी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, वजह जान रह जाएंगे हैरान

Rahul Gandhi Viral Video: बीजेपी ने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगया है। बता दें कि राहुल गांधी अभी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में व्यस्त है। दरअसल भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने उनका एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने कुत्ते को दिया हुआ बिस्किट अपने ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 6, 2024 5:29 अपराह्न

Rahul Gandhi Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi Viral Video: बीजेपी ने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगया है। बता दें कि राहुल गांधी अभी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में व्यस्त है। दरअसल भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने उनका एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने कुत्ते को दिया हुआ बिस्किट अपने कार्यकर्ता की ओर बढ़ा दिया ।(Rahul Gandhi Viral Video) बता दें कि इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर भी कार्यकर्ताओं को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप लग चुके है।

Rahul Gandhi Viral Video: अमित मालवीय ने लगाए गंभीर आरोप

अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्श पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि “अभी कुछ दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी ने पार्टी के बूथ एजेंटों की तुलना कुत्तों से की और यहां राहुल गांधी अपनी यात्रा में एक कुत्ते को बिस्किट खिला रहे हैं और जब कुत्ते ने नहीं खाया तो वही बिस्किट उन्होंने अपने कार्यकर्ता को दे दिया।(Rahul Gandhi Viral Video) जिस पार्टी का अध्यक्ष और युवराज अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कुत्ते की तरह बर्ताव करे तो ऐसी पार्टी का लुप्त हो जाना स्वाभाविक है”।

Rahul Gandhi Viral Video
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi Viral Video: क्या टूट के कगार पर है इंडिया गठबंधन?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में अपना पाला बदल लिया, और बीजेपी का हाथ थाम सबको चौंका दिया है। बता दें कि नीतीश कुमार की अगुवाई में ही इंडिया गठबंधन का गठन हुआ था। अब नीतीश के जाने के बाद ये कयास लगाए जा रहे है कि क्या इंडिया गठबंधन टूट जाएगा। इसके अलावा लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका दिया है। आपको बता दें कि ममता बनर्जी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में वह अकेले चुनाव लड़ेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026