---Advertisement---

Sanjay Singh: बड़ी खबर! कथित शराब घोटाला मामले में आप नेता संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, जानें पूरी खबर

Sanjay Singh: आम आदमी पार्टी के नेता Sanjay Singh को सुप्रीम कोर्ट ने राहत देते हुए उन्हें जमानत दे दी है। गौरतलब है कि संजय सिंह को कथित शराब नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया था। आपको बता दें कि संजय सिंह को ईडी की तरफ से 4 अक्टूबर 2023 को गिरफ्तार किया गया ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 2, 2024 3:08 अपराह्न

Sanjay Singh
Follow Us
---Advertisement---

Sanjay Singh: आम आदमी पार्टी के नेता Sanjay Singh को सुप्रीम कोर्ट ने राहत देते हुए उन्हें जमानत दे दी है। गौरतलब है कि संजय सिंह को कथित शराब नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया था। आपको बता दें कि संजय सिंह को ईडी की तरफ से 4 अक्टूबर 2023 को गिरफ्तार किया गया था। संजय सिंह की जमानत के बाद कई राजनीति विशेषज्ञों का मानना है कि एक बार फिर आप बीजेपी पर और भी हमलावर नजर आ सकती है। गौरतलब है कि 1 अप्रैल 2024 को अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। खबरों के मुताबिक संजय सिंह आज देर शाम या कल तक जेल से रिहा हो सकते है।

6 महीने बाद जेल से आएंगे बाहर

गौरतलब है कि संजय सिंह आम आदमी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता है। माना जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल के नही रहते हुए संजय सिंह को एक बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखें नजदीक आ रही है, जिसे देखते हुए आप के लिए यह एक राहत भरी खबर मानी जा सकती है। बता दें कि इस मामले की सुनवाई तीन जजों की पीठ कर रही थी। जिसमे न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति पीबी वराले शामिल थे।

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

खबरों के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने ईडी से पूछा कि क्या संजय सिंह को और जेल में रखने की जरूरत है। संजय सिंह की तरफ से पेश वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने अपनी दलील रखी। हालांकि ईडी ने साफ तौर पर कहा कि अगर संजय सिंह को जमानत दी जाती है तो उन्हें किसी भी प्रकार की आपत्ति नही है। आपको बता दें कि संजय सिंह ने हाईकोर्ट की तरफ से जमानत देने से इनकार को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। जिसके बाद आज सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026