---Advertisement---

UP Nikay Chunav 2023: क्या Shivpal Singh और Akhilesh Yadav एक साथ करेंगे चुनाव प्रचार? जानें क्या है पूरी रणनीति

समाजवादी पार्टी ने अपने पत्ते सेट करने शुरू कर दिए हैं। इस दौरान अखिलेश यादव जहां अभी भी पार्टी  की रणनीति बनाने में उलझे हुए हैं तो उनके चाचा वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने अपने चुनाव प्रचार के शेड्यूल तय कर दिए हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: अप्रैल 23, 2023 4:30 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

UP Nikay Chunav 2023: समाजवादी पार्टी ने अपने पत्ते सेट करने शुरू कर दिए हैं। इस दौरान अखिलेश यादव जहां अभी भी पार्टी  की रणनीति बनाने में उलझे हुए हैं तो उनके चाचा वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने अपने चुनाव प्रचार के शेड्यूल तय कर दिए हैं। कुछ कार्यक्रमों की घोषणा तो पहले ही की जा चुकी है। जिसमें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी मैनपुरी सांसद डिंपल यादव लखनऊ मेयर पद की प्रत्याशी वंदना मिश्रा के लिए 3-3 रैलियां करेंगे। तो वहीं चाचा शिवपाल यादव सपा के यादव बाहुल्य गढ़ इटावा, मैनपुरी तथा फिरोजाबाद का दौरा करना शुरू भी कर चुके हैं।

क्या चाचा-भतीजे साथ करेंगे प्रचार

बता दें आखिरी बार चाचा शिवपाल और भतीजे अखिलेश ने 2014 लोकसभा चुनावों में मिलकर एक साथ चुनाव प्रचार किया था। लेकिन लेकिन 2016-17 के यूपी विधानसभा तैयारियों के समय परिवार के राजनीतिक विवाद खुलकर सामने आ गया था। जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव खुलेआम पिता मुलायम सिंह यादव के साथ पार्टी कार्यकर्ताओँ की रैली में मंच पर उलझ गए थे। इसके बाद पार्टी टूट गई। अब 2022 चुनाव में शिवपाल यादव ने केवल करहल विधानसभा सीट के लिए अखिलेश के साथ सुलह की थी। इसके बाद नेताजी के निधन से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव पर  चाचा-भतीजे दोनों एक साथ आ गए।  अब निकाय चुनाव की रणनीति के मद्देनजर महापौर, नगर पालिका, नगर पंचायत चुनावों के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर अभियान का नेतृत्व तय कर दिया गया है। जिसमें शिवपाल यादव भाजपा के गढ़ में प्रचार करेंगे। इसके साथ ही सपा के गढ़ माने जाने वाले फिरोजाबाद, मैनपुरी,कन्नौज तथा इटावा में प्रचार करेंगे।

इसे भी पढेंः 4 और 11 मई को होंगे UP Nagar Nikay Chunav, मतगणना 13 मई को…

कैसा होगा यूपी चुनाव

यूपी नगर निकाय चुनाव के नामांकन का दूसरा दौर जारी है। इसी दौरान राजनीतिक दलों की चुनाव प्रचार करने की रणनीति भी तैयार होने लगी हैं। देखा जाए तो ये महज एक निकाय चुनाव है लेकिन यूपी के इस चुनाव का महत्व इतना अधिक बढ़ गया है कि राजनीतिक पंडित और राजनीतिक दल भी इसे लोकसभा चुनाव से पहले का सेमीफाइनल मानकर चल रहे हैं। अब ये तो चुनाव प्रचार की गर्मी तय करेगी कि पार्टियां इस चुनाव को आम जनता की स्थानीय समस्याओं पर लड़ती हैं या फिर राष्ट्रीय परिपेक्ष्य के मुद्दों पर लेकर जाएंगीं।

इसे भी पढेंः Atique Ahmed Murder: ‘व्हाइट हाउस हो या पीएमओ निशाना बनाएंगे’, अल कायदा ने दी

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MK Stalin

अप्रैल 15, 2026

UP News

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 15 April 2026

अप्रैल 14, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 14, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 14, 2026

Rahul Gandhi

अप्रैल 14, 2026