---Advertisement---

Asia Cup 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर 4 का मुकाबला कल , यहां जाकर फैंस देख सकेंगे मैच

Asia Cup 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर 4 का मुकाबला कल खेला जायेगा। इस मुकाबले को आप हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर जाकर देख सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 9, 2023 5:54 अपराह्न

IND vs PAK Asia Cup 2023.......
Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर 4 का मुकाबला कोलोंबो के एम प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसे में क्रिकेट फैंस को मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है। आपको बता दें कि भारत और पाक के बीच होने वाले मुकाबले को क्रिकेट फैंस इस ओटीटी प्लैटफॉर्म पर लाइव देख सकते है।

एम प्रेमदासा स्टेडियम में कल छिड़ेगी जंग

भारत और पकिस्तान के बीच कल कोलोंबो के एम प्रेमदासा स्टेडियम में एशिया कप के सुपर का मुकाबला खेला जाएगा। आपको बता दें कि यह मुकाबला कल भारतीय समानुसार 3 बजे शुरू होगा। भारत और पकिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले के लिए सभी क्रिकेट फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है। आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच बीते 2 सितम्बर को एशिया कप का ग्रुप मुकाबला खेला गया था जो बेनतीजा रहा। कैंडी के पाल्लेकेले स्टेडियम में खेले गए मैच में बारिश ने पूरी तरह से विघन डाल दिया जिसके बाद मैच को बीच में ही रोकना पड़ा और इस मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकल पाया।

भारत पाक मुकाबले के लिए एक्स्ट्रा डे

आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले सुपर 4 के मुकाबले के लिए एक्सट्रा डे रखा गया है। कोलोंबो में बारिश की संभावनाओं को देखते हुए एसीसी ने चार बोर्डों के सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है। श्रीलंका में इन दिनों एशिया कप के कई मैचों के दौरान बारिश ने खेल में बाधा डाली है।

क्रिकेट फैंस यहां देख सकेंगे मुकाबले

आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुक़ाबले के लिए क्रिकेट फैंस डिज्नी+हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स पर जाकर मुकाबले का आनंद उठा सकते हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

ICC T20 World Cup 2026

फ़रवरी 28, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 28, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 27, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 27, 2026

Ind Vs Zim T20 World Cup 2026

फ़रवरी 26, 2026

Gautam Gambhir

फ़रवरी 25, 2026