---Advertisement---

AUS vs SA 2023: इस धाकड़ क्रिकेटर ने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को किया ध्वस्त, महज इतने ही पारियों में हासिल किया ये मुकाम

Asia Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर डेविड वार्नर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में सचिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सलामी बल्लेबाज के रूप में शतक लागंने के मामले में वार्नर सचिन से आगे निकल गए हैं।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 10, 2023 1:11 अपराह्न

sachin-warner..
Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वार्नर ने क्रिस केट के गॉड कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का एक रिकोर्ड तोड़ दिया है। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के इस सलामी बल्लेबाज ने सचिन तेंदुलकर के सलामी बल्लेबाज के रूप में लगाए गए 45 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

डेविड वार्नर ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वार्नर ने हाल में भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का वर्षों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आपको बता दें कि वार्नर ने यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे वनडे के दौरान तोड़ा। वार्नर सलामी बल्लेबाज के रूप में 46 शतक जड़ने के मामले में सचिन से आगे निकल गए हैं। डेविड वार्नर को इस मुकाम तक पहने के लिए 343 मैच खेलने पड़े जबकि सचिन तेंदुलकर ने अपने 45 शतक 346 मैच खेलकर लगाए हैं। आपको बता दें कि सचिन ने ओपनर के रूप में अपने सभी 45 शतक वनडे में जड़े हैं जबकि वार्नर ने टेस्ट, वनडे और टी 20 को मिलाकर ओपनर के रूप में 46 शतक जड़ने का रिकॉर्ड बनाया है।

ऑस्ट्रेलिया ने जीता मैच

दक्षिण अफ्रीका के मानगुआंग ओवल में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलियन टीम ने साउथ अफ्रीका को 123 रनों से हराकर 5 मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त कायम कर ली। आपको बता दें कि सीरीज का तीसरा मैच सेंवेस पार्क में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे को जीतने के साथ ही वनडे रैंकिंग में भी नम्बर 1 का पायदान हासिल कर लिया है। आपको बता दें कि डेविड वार्नर के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है। वार्नर ऑस्ट्रेलिया के 132 सालों के इतिहास में ऐसे पहले क्रिकेटर हैं जिन्हें बिना किसी फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेले टीम के लिए सेलेक्ट किया गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli

अप्रैल 16, 2026

Josh Hazlewood

अप्रैल 16, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026

Ajinkya Rahane

अप्रैल 15, 2026

Praful Hinge

अप्रैल 14, 2026

Yuzvendra Chahal

अप्रैल 13, 2026