---Advertisement---

BWF World Championship 2023: बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में हारे प्रणॉय , इस खिलाड़ी के हाथो हार कर करना पड़ा कांस्य से संतोष

BWF World Championship 2023: भारतीय शटलर एचएस प्रणॉय को कोपेनहेगेन में जारी वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा हैं।आपको बता दें कि सेमीफाइनल में प्रणॉय को थाईलैंड के कुनलावुत वितिदसार्न ने हराकर बाहर कर दिया।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 26, 2023 11:34 अपराह्न

HS PRANOY1
Follow Us
---Advertisement---

BWF World Championship 2023: डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगेन में जारी वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में भारतीय चुनौती समाप्त हो गयी है। आपको बता दें कि भारत की एकमात्र उम्मीद एचएस प्रणॉय को सेमीफाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।

सेमीफाइनल में भारतीय चुनौती समाप्त

भारत के स्टार शटलर एचएस प्रणॉय डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगेन में जारी विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में हार गए हैं। आपको बता दें कि प्रणॉय सेमीफाइनल मुकाबले में थाईलैंड के कुनलावुत वितिदसार्न से हारकर फाइनल की दौर से बाहर हो गए हैं। आपको बता दें कि रॉयल एरेना ,कोपेनहेगेन में खेले गए पुरुष एकल के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी को तीन सेटों तक चले बेहद कड़े मुकाबले में थाईलैंड के प्लेयर ने 18-21, 21-13, 21-14 से हरा दिया। आपको बता दें कि प्रणॉय ने पहली बार विश्व चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में स्थान बनाया हैं।

एलीट खिलाड़ियों के लिस्ट में शामिल हुए प्रणॉय

आपको बता दें कि एचएस प्रणॉय ने 2023 बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के साथ ही एलिट खिलाड़ियों के लिस्ट में शामिल हो गए हैं। प्रणॉय से पहले भारत की तरफ से प्रकाश पादुकोण ,किदाम्बी श्रीकांत, बी साई प्रणीत, साइना नेहवाल, पीवी सिंधु, ज्वाला गुट्टा -अश्विनी पोनप्पा और सात्विक-चिराग ने मेडल जीता हुआ है ।

मई में जीता था मलेशिया मास्टर्स का खिताब

आपको बता दें कि एचएस प्रणॉय ने इस साल मई के महीने में मलेशियन मास्टर्स के रूप में अपना पहला खिताब जीता था। आपको बता दें कि प्रणॉय ने मलेशियन मास्टर्स के फाइनल में चीनी खिलाड़ी वेंग होंग्यांग को हराया था। आपको बता दें कि प्रणॉय ने इसके बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में भी स्थान बनाया था जहां उन्हें चीन के इसी खिलाड़ी के हाथो हार का सामना करना पड़ा था। प्रणॉय विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप की रैंकिंग में 9 वें स्थान पार मौजूद हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026