---Advertisement---

Davis Cup 2023: लखनऊ में होगा डेविस कप मुकाबला, इस अफ्रीकी टीम के साथ भिड़ेगा भारत

Davis Cup 2023: भारत और मोरक्को के बीच डेविस कप ग्रुप 2 का मुकाबला लखनऊ में खेला जाएगा। आपको बता दें कि ऐसा पहली दफा है जब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डेविस कप के मुकाबले खेले जायेंगे। मोरक्को का शिकार करने उतरेगा भारत भारत की डेविस कप टीम 16 सितम्बर से 17 सितम्बर ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 1, 2023 1:44 अपराह्न

davis cup
Follow Us
---Advertisement---

Davis Cup 2023: भारत और मोरक्को के बीच डेविस कप ग्रुप 2 का मुकाबला लखनऊ में खेला जाएगा। आपको बता दें कि ऐसा पहली दफा है जब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डेविस कप के मुकाबले खेले जायेंगे।

मोरक्को का शिकार करने उतरेगा भारत

भारत की डेविस कप टीम 16 सितम्बर से 17 सितम्बर तक लखनऊ के गोमती नगर स्टेडियम में होने वाले विश्व ग्रुप प्ले ऑफ ऑफ2 के मुकाबले में जब मोरक्को की टीम से भिड़ेगा तो इरादा जीत दर्ज कर विश्व ग्रुप प्लेऑफ 1 में जगह बनाने की होगी। आपको बता दें कि इस बार भारतीय टीम में एक से एक धुरंधर खिलाड़ी है जो टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकालने का काम कर सकते हैं। आपको बता दें कि भारत और मोरक्को के बीच डेविस कप ग्रुप 2 प्लेऑफ का मुकाबला पहली बार खेला जाएगा। भारतीय टीम में सुमित नागल, शशि कुमार मुकुंद, युकी भांबरी, राजकुमार रामनाथन, रोहन बोपन्ना और दिग्विजय प्रताप सिंह होंगे। आपको बता दें कि रोहन बोपन्ना का यह आखिरी डेविस कप मुकाबला होगा।

भारतीय टीम कई सालों बाद वर्ल्ड ग्रुप प्लेऑफ 2 में पहुंची

आपको बता दें कि 2019 में नए फॉर्मेट के आने के बाद पहली दफा भारतीय टीम वर्ल्ड ग्रुप प्लेऑफ 2 में पहुंची है। इससे पहले वर्ल्ड ग्रुप प्लेऑफ 1 के मुकाबले में भारत को डेनमार्क के हाथो हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद टीम प्लेऑफ 2 के लिए रेलीगेट हो गयी थी।

तीन बार खेल चुकी है फाइनल

भारत की डेविस कप टीम का इतिहास काफी पुराना रहा है। टीम कुल तीन बार डेविस कप फाइनल का मुकाबला खेल चुकी है जहां उसे हर बार हार का सामना करना पड़ा है। आपको बता दें कि भारतीय टीम पहली बार साल 1966 में डेविस कप का फाइनल खेला था जहां उसे ऑस्ट्रेलियन टीम के हाथो हार का सामना करना पड़ा था। साल 1974 में हालांकि फाइनल मुकाबला नहीं खेला गया। भारत और साउथ अफ्रीका का फाइनल मुकाबला नहीं होने के कारण खिताब साउथ अफ्रीकन डेविस कप टीम को दे दिया गया। 1974 में डेविस कप के दौरान भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका जाने से मना कर दिया था। आपको बता दें कि उस वक़्त साउथ अफ्रीका में रंगभेद नीति के कारण जाने से मना कर दिया था। आखिरी बार भारतीय टीम साल 1984 में डेविस कप फाइनल में पहुंची थी जहां उसे युरोपियन कंट्री स्वीडन के हाथो शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

ICC T20 World Cup 2026

फ़रवरी 28, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 28, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 27, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 27, 2026

Ind Vs Zim T20 World Cup 2026

फ़रवरी 26, 2026

Gautam Gambhir

फ़रवरी 25, 2026