---Advertisement---

ENG vs AUS Ashes 2023: हेलमेट और बल्ला फेंक कर कंगारू कप्तान ने मनाया रोमांचक जीत का सेलिब्रेशन, वायरल हुआ वीडियो

ENG vs AUS Ashes 2023:  इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टेस्ट मैचो की एशेज सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला बर्मिघम स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने कंगारूओं के सामने 281 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसका पीछा करते हुए पैट कमिंस की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जून 21, 2023 11:29 पूर्वाह्न

ENG vs AUS Ashes 2023
Follow Us
---Advertisement---

ENG vs AUS Ashes 2023:  इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टेस्ट मैचो की एशेज सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला बर्मिघम स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने कंगारूओं के सामने 281 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसका पीछा करते हुए पैट कमिंस की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर कंगारू टीम ने मेंजबान टीम को 2 विकेट से शिकस्त दी। इसी बीच मुकाबले को जीतने के बाद पैट कमिंस के जश्न का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह शानदार तरीके से नेथन लायन को गोदी में उठाते हुए कैमरे में कैद हुए है। जिसका अंदाजा आप वायरल वीडियो को देख कर लगा सकते है।

पैट कमिंस ने मनाया जीत का जश्न

पैट कमिंस की टीम को जीत के लिए केवल 3 रनों की दरकार थी। वहीं स्ट्राइक पर पैट कमिंस और नेथन लायन बल्लेबाजी कर रहे थे। वहीं इसी बीच इन दोनों ने ही मिलकर टीम को शानदार जीत दिलाई। इसी का जश्न मनाते हुए का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, पारी का 93वां ओवर चल रहा था। इस दौरान गेंद की कमान तेज गेंदबाज ऑली रॉबिंसन के हाथ में थी। वहीं ओवर की तीसरी गेंद पर चौका जड़कर पैट कमिंस ने टीम को जीत दिलाई। वहीं इस जीत के साथ ही पैट कमिंस ने हेलमेट और बेट फेंक कर काफी अग्रेशन के साथ जश्न मनाया। वहीं इसके बाद उन्होंने अपनी साथी खिलाड़ी नेथन लायन को गोदी में उठा कर खुशी का इजहार किया। जिसका अंदाजा आप वायरल वीडियो को देख कर लगा सकते है।

ये भी पढ़ें: ये हैं सबसे अधिक रेंज देने वाली धाकड़ Electric Cars, लिस्ट में तीसरे नंबर की कार से कर सकते हैं लंबा सफर

ख्वाजा बने जीत के हीरो

उस्मान खवाजा इस मुकाबले में इंग्लैंड टीम का काल बनकर मैदान पर उतरे थे। उन्होंने पहली पारी में 141 रनों की पारी खेली। इसके बाद उन्होंने दूसरी पारी में 65 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। उनकी संयम भरी पारी के बूते ही टीम को आसानी से रोमांचक जीत मिली। ॉ

ये भी पढ़ें: fossil और Apple पर बिजली गिराएगी Samsung Galaxy Watch 6! थका देंगी स्मार्टवॉच की खासियतें

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

ICC T20 World Cup 2026

फ़रवरी 28, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 28, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 27, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 27, 2026

Ind Vs Zim T20 World Cup 2026

फ़रवरी 26, 2026

Gautam Gambhir

फ़रवरी 25, 2026