---Advertisement---

FIFA Women’s World Cup 2023: सोफिया के बेहतरीन गोल की बदौलत अमेरिका ने जीता ओपनिंग मुकाबला ,जापान, इंग्लैंड और डेनमार्क भी जीत के साथ बढ़ें आगे

FIFA Women’s World Cup 2023 के मुकाबले इस बार ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे हैं। कल (23 जुलाई) को खेले गए मुकाबले में अमेरिका, जापान, इंग्लैंड और डेनमार्क की टीमों ने जीत हासिल की। गत चैंपियन अमेरिका ने वियतनाम को हराया टूर्नामेंट की सबसे सफल टीमों में से एक अमेरिका ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: जुलाई 24, 2023 12:28 अपराह्न | Updated: जुलाई 24, 2023 9:48 अपराह्न

Sophia-smith
Follow Us
---Advertisement---

FIFA Women’s World Cup 2023 के मुकाबले इस बार ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे हैं। कल (23 जुलाई) को खेले गए मुकाबले में अमेरिका, जापान, इंग्लैंड और डेनमार्क की टीमों ने जीत हासिल की।

गत चैंपियन अमेरिका ने वियतनाम को हराया

टूर्नामेंट की सबसे सफल टीमों में से एक अमेरिका की महिला फुटबॉल टीम ने एशियाई टीम वियतनाम को 3-0 से हराकर विजयी आगाज किया।सोफिया के बेहतरीन दो गोलों की बदौलत अमेरिका ने यह मुकाबला आसानी के साथ जीत लिया। पूरे मैच के दौरान अमेरिकन टीम ने वियतनाम पर अपनी पकड़ बनाये रखी। सोफिया स्मिथ को मैच ऑफ़ द प्लेयर के अवार्ड से नवाजा गया। ग्रुप-सी के एक अन्य मुकाबले में 2011 की चैंपियन जापान ने अफ्रीकन टीम जाम्बिया को 5-0 से शिकस्त दी। जापान की तरफ से सबसे ज्यादा गोल हियाता मियाजावा ने किया। इंग्लैंड और डेनमार्क ने भी अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल कर टूर्नामेंट के अगले दौर के लिए अपने कदम बढ़ा लिए हैं। इंग्लैंड ने हैती को 1-0 से हराया वहीं डेनमार्क ने चीन को 1-0 से हराकर जीत के साथ आगाज किया।

पहली बार टूर्नामेंट का आयोजन ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में हो रहा है

फीफा महिला विश्व कप का आयोजन पहली बार ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में हो रहा है। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है जब महिला विश्व कप का आयोजन multiple confederations में किया जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड में इस दौरान कुल 13 मुकाबले खेले जाएंगे । टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सिडनी,ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा।आपको बता दें कि फ़्रांस में खेले गए 2019 विश्व कप में अमेरिका की महिला टीम ने खिताब जीता था।

फीफा ने प्राइज मनी में किया गया इजाफा

फीफा ने इस बार महिला विश्व कप के प्राइज मनी में बम्पर इजाफा करते हुए टूर्नामेंट की राशि पिछले 2019 में हुए एडिसन की तुलना में 300% अधिक कर दिया है। आपको बता दें कि इस बार चैंपियन टीम को भारतीय करेंसी के हिसाब से कुल 35.15 करोड़ रुपए मिलने वाले हैं। वही फाइनल हारने वाली टीम को 24.70 करोड़ रुपए मिलेंगे। तीसरे स्थान पर मौजूद टीम को 21 करोड़ जबकि चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 20.32 रुपए दिए जाएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026