---Advertisement---

IAAF World Championship 2023: हंगरी की इस महिला ने नीरज चोपड़ा से ऐसा क्या मांग लिया? इंकार करने के बाद भी खिलाड़ी ने दिया ये खास गिफ्ट

IAAF World Championship 2023: भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने बुडापेस्ट में खेले गए वर्ल्ड चैम्पियनशिप में मीटर का थ्रो कर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। नीरज आईएएफ विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 28, 2023 1:11 अपराह्न | Updated: अगस्त 28, 2023 4:06 अपराह्न

Neeraj Chopra-Hungary
Follow Us
---Advertisement---

IAAF World Championship 2023: हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में सम्पन्न हुए वर्ल्ड एथेलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक पर निशाना साधने वाले नीरज चोपड़ा की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जिसमें नीरज, हंगरी की एक महिला को एक ख़ास तोहफा देते नजर आ रहे हैं।

इंकार कर दे दिया ख़ास तोहफा

आपको बता दें कि हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में समाप्त हुए विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के जेवलिन थ्रो फाइनल में भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने खिताब अपने नाम कर लिया। नीरज ने 12 खिलाडियों के बीच खेले गए फाइनल में शीर्ष पर रहते हुए ये ग्लोबल खिताब अपने नाम कर लिया। अब जाकर नीरज की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें वह एक हंगरी की लेडी को ऑटोग्राफ देते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि वर्ल्ड चैंपियन बने नीरज की लोकप्रियता दुनिया में दिन-ब-दिन बढ़ते जा रही है। मीडिया ख़बरों के मुताबिक जब नीरज से हंगरी की महिला ने इंडियन फ्लैग पर ऑटोग्राफ देने को बोला तो नीरज ने इससे साफ़ इंकार कर दिया। बाद में नीरज ने उस महिला की टी शर्ट पर अपना सिग्नेचर किया। आपको बता दें कि नीरज ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने के साथ ही हर बड़े प्रतियोगिता में स्वर्ण जीतने का रिकॉर्ड बना दिया है।इस तस्वीर को मुफद्दल वोहरा नामक यूजर ने शेयर की है।

https://twitter.com/mufaddal_vohra/status/1696010907522863534?s=20

नीरज हैं धुरंधर

आपको बता दें कि जेवलिन की दुनिया में स्टार बन चुके नीरज चोपड़ा के नाम भाला फेंक खेलों में कई रिकॉर्ड है। नीरज ने साल के शुरुआत में ही दोहा डायमंड लीग का खिताब जीता था । इसके बाद नीरज ने लुसाने डायमंड लीग का खिताब भी जीता था । गत साल नीरज ने स्टॉकहोम डायमंड लीग के दौरान 89.94 मीटर दूर भाला फेंक राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

ICC T20 World Cup 2026

फ़रवरी 28, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 28, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 27, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 27, 2026

Ind Vs Zim T20 World Cup 2026

फ़रवरी 26, 2026

Gautam Gambhir

फ़रवरी 25, 2026