---Advertisement---

IND vs AUS 1st ODI Match: ऑस्ट्रेलिया के ये पांच खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए बन सकते हैं सिरदर्द

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में जीत के बाद अब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को वनडे में भी पटखनी देने के इरादे से मैदान में उतरेगी। वनडे वर्ल्ड कप भी इसी साल होने जा रहा है।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 17, 2023 11:51 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

IND vs AUS 1st ODI Match: शुक्रवार से टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का आगाज़ होने जा रहा है। भारतीय टीम इस वनडे सीरीज को वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी के रूप में भी देखेगी। सीरीज़ के पहले वनडे मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा नहीं खेलेंगे। उनके स्थान पर हार्दिक पांड्या भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। हालांकि रोहित शर्मा इस सीरीज़ के दूसरे और तीसरे वनडे मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। हार्दिक पांड्या एक आक्रामक कप्तान है। पहले मुकाबले में उनकी कप्तानी देखना दिलचस्प होगा। इस सीरीज़ में ऑस्ट्रेलिया के पांच ऐसे प्लेयर हैं जो हार्दिक पांड्या के कप्तानी वाली भारतीय टीम को सिरदर्द दे सकते हैं।

ये पांच खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए पेश कर सकते हैं बड़ी चुनौती

ऑस्ट्रेलिया की टीम में डेविड वॉर्नर, कैमरन ग्रीन, एडम जम्पा, ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारतीय टीम के लिए बड़ी चुनौती साबित होंगे। कैमरन ग्रीन ने भारत के खिलाफ सिर्फ एक वनडे मैच खेला है लेकिन उस एक मैच में उन्होंने अपना टैलेंट दिखा दिया था। डेविड वॉर्नर वनडे में स्वभाविक रूप से घातक बल्लेबाज़ बन जाते है। ट्रेविस हेड अपना क्लास बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में दिखा चुके है। स्टीव स्मिथ भी वनडे में काफी शानदार बल्लेबाज़ी करते है। कप्तानी मिलने से उनके बल्लेबाज़ी में भी निखार आ जाता है।

Also Read: DC VS GG WPL 2023: दिल्ली की टीम को मिली रोमांचक मुकाबले में हार, गुजरात ने 11 रनों से जीता मैच

एडम जम्पा ने 8 बार कोहली को किया है आउट

एडम जम्पा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली को काफी ज़्यादा परेशान किया है। इंटरनेशनल क्रिकेट में एडम जम्पा ने विराट कोहली को 8 बार चलता किया है। विराट कोहली अपने कैरियर में इतना ज़्यादा परेशान किसी और गेंदबाज़ से नहीं हुए है जितना जम्पा से हुए है। जम्पा ने वनडे में 5 बार कोहली का शिकार किया है और T20 अंतराष्ट्रीय मैचों में 3 बार कोहली को आउट किया है। हालांकि अभी फिल्हाल विराट कोहली काफी अच्छे लय में नज़र आ रहे है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे और अंतिम मुकाबले में विराट कोहली ने 186 रनों की पारी खेली थी। हालांकि वे अपने दोहरे शतक से 14 रनों से चूक गए थे।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026