---Advertisement---

Ind vs Aus Final: ICC वर्ल्ड कप का लोगों को बेसब्री से इंतजार, आनंद महिंद्रा ने दीं टीम को खास शुभकामनाएं

Ind vs Aus Final: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप देशभर के लोगों को बेसब्री से इंतजार, आनंद महिंद्रा ने दीं टीम को शुभकामनाएं, जानें पूरी खबर

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: नवम्बर 18, 2023 2:27 अपराह्न | Updated: नवम्बर 18, 2023 5:34 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ind vs Aus Final: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का हर किसी को बहुत बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि यह महामुकाबला 19 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। इसकी शुरुआत दोपहर 2:00 बजे होगी, दोनों टीमें खिताब जीतने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा मैच

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और भारत का यह महामुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी में चौथी बार भारत वनडे विश्व वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा है। इससे पहले साल 1983 और साल 2011 में टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। जबकि 2003 में हुए फाइनल में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था।

इस बार हो रहे महामुकाबले में टीम इंडिया के खिलाडियों से देशभर के लोगों को काफी उम्मीद हैं। सब उम्मीद कर रहे हैं, कि इस बार भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाकर वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करेगी।

19 नवंबर को होगा महामुकाबला

19 नवंबर को होने जा रहे वर्ल्ड कप में क्या आम और क्या खास, हर कोई बेसब्री से इस महामुकाबले का इंतजार कर रहा हैं। जहां एक तरफ खबरें आ रही हैं, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्टेडियम में मैच देखने जा सकते हैं। तो वहीं दिग्गज लोग भी इस वर्ल्ड कप को देखने के लिए स्टेडियम पहुंच सकते हैं।

वहीं मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने भी वर्ल्ड कप को लेकर टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लिखा है कि आपकी ताकत आपकी शांति, आपके मन की स्पष्टता है। शक्ति प्रतिक्रिया किए बिना नकारात्मक को एक तरफ रखने से आती है, शांति में, चेतना में, संतुलन में जीतें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Deepika Padukone

जून 24, 2026

Nora Fatehi

जून 13, 2026

Gautam Adani

जून 6, 2026

Shreyas Iyer

जून 5, 2026