---Advertisement---

IND vs NZ: ‘कमाल है शर्मा जी’ टीम इंडिया के नए सिक्सर किंग बने Rohit Sharma, पूर्व बल्लेबाज MS Dhoni को किया पीछे

IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेले जा रहे पहले एकदिवसीय मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। क्रिकेट जगत में जब भी छक्के लगाने की बात होती है तो रोहित शर्मा का नाम जरूर ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 18, 2023 2:55 अपराह्न

IND vs NZ
Follow Us
---Advertisement---

IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेले जा रहे पहले एकदिवसीय मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। क्रिकेट जगत में जब भी छक्के लगाने की बात होती है तो रोहित शर्मा का नाम जरूर लिया जाता है। तो इस बात को एकदम सही साबित करते हुए टीम इंडिया के हिटमैन कहे जाने वाले रोहित शर्मा ने भारत के लिए अब एकदिवसीय मैचों में सबसे ज्यादे छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

रोहित शर्मा ने किया धोनी को पीछे

टीम इंडिया की तरफ एकदिवसीय मैचों में सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के चैंपियन कप्तान और बेहतरीन बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के नाम था। लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में दो छक्के जड़ रोहित शर्मा अब धोनी से आगे निकल गए हैं। रोहित शर्मा के अब 125 छक्के हो गए हैं तो वहीं इससे पहले धोनी के 123 छक्के थे और तीसरे नंबर पर पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह हैं जिन्होंने 71 छक्के लगाए हैं।

Also Read: IND VS NZ: ‘ये है HITMAN का क्लास’ बेहतरीन गेंद को शानदार तरीके से खेलते हुए ROHIT SHARMA ने जड़ दिया अद्भुत छक्का

रोहित शर्मा 34 रन बनाकर हुए आउट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले एकदिवसीय मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और टीम इंडिया के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 50 रनों से ज़्यादा की पार्टनरशिप की। तो वहीं शानदार बल्लेबाजी कर रहे रोहित शर्मा 34 रन बनाकार आउट। हिटमैन ने इस दौरान 4 चौके और 2 बेहतरीन छक्के भी लगाए। और अगर बात करें टीम इंडिया की तो अबतक टीम इंडिया ने 16 ओवर में 91 रन बना ली है वह भी दो विकेट के नुकसान पर।

Also Read: टीम इंडिया ने रन मशीन VIRAT KOHLI थे नास्तिक, खराब फॉर्म ने बदला नजरिया तो करने लगे पूजा-पाठ, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nora Fatehi

जून 13, 2026

Gautam Adani

जून 6, 2026

Shreyas Iyer

जून 5, 2026

Suryakumar Yadav

जून 4, 2026

Vaibhav Suryavanshi

जून 4, 2026

Virat Kohli

जून 2, 2026