---Advertisement---

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026: हो गया खुलासा, तो इस वजह से Pakistan ने किया बॉयकॉट का ड्रामा; पूरी खबर जानकर आप भी पकड़ लेंगे माथा

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने इंडिया के खिलाफ खेलने से मना किया, क्योंकि पाकिस्तान को कुछ शर्तों को पूरा करवाना था। इसके साथ भी कई अन्य वजह सामने आई हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 11, 2026 11:00 पूर्वाह्न

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026
Follow Us
---Advertisement---

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026: आप 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला देखना चाहते थे, तो अब सबकुछ साफ हो गया है। पीसीबी यानी पकिस्तान क्रिकेट बोर्ड क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्था मतलब आईसीसी यानी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के सामने झुक गया। मगर अब पता चला है कि पाकिस्तान ने आखिर भारत के खिलाफ मैच न खेलने का नाटक क्यों किया था। ‘PTI’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने बॉयकॉट छोड़ने के लिए आईसीसी के समक्ष कुछ छूट देने की मांग रखी। इतना ही नहीं, अपने साथ-साथ बांग्लादेश के लिए भी कुछ करने की डिमांड रखी। तब जाकर इंडिया बनाम पाकिस्तान टी20 विश्वकप 2026 मैच के लिए पीसीबी राजी हुआ।

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026 में पाकिस्तान ने क्यों लिया था बॉयकॉट का निर्णय

रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ बहिष्कार को समाप्त करने के लिए आईसीसी के सामने जो रियायतें रखी हैं, उसका खुलासा टी20 विश्वकप के बाद किया जाएगा। मगर पीसीबी ने बीसीबी यानी बांग्लादेश के ऊपर भी सख्त एक्शन न लेने की मांग रखी थी, जिसे आईसीसी ने मान लिया। आईसीसी ने बीते दिनों बताया था कि बांग्लादेश को साल 2031 से पहले एक आईसीसी इवेंट का आयोजन करने का अवसर मिलेगा। साथ ही टी20 विश्वकप 2026 से हटने के बाद भी बांग्लादेश पर किसी तरह का जुर्माना नहीं लगाया जाएगा।

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि पीसीबी के प्रमुख मोहसिन नकवी ने बताया है कि पाकिस्तान के बॉयकॉट का फैसला बांग्लादेश को ध्यान में रखकर किया गया था। ताकि बांग्लादेश के टी20 विश्वकप से पीछे हटने के बाद आईसीसी के कठोर एक्शन से सुरक्षित रखा जा सके। साथ ही ग्लोबल स्तर पर बांग्लादेश को अलग-थलग पड़ने से बचाने के लिए पीसीबी ने यह कदम उठाया।

इंडिया बनाम पाकिस्तान टी20 विश्वकप 2026 में खेलने के लिए पाक सरकार ने दी अनुमति

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने बांग्लादेश के पीछे हटने के बाद भारत के खिलाफ मैच न खेलने का फैसला लिया था। पाकिस्तान के इस निर्णय के बाद श्रीलंका और यूएई जैसे देशों ने पीसीबी को अपने फैसले पर फिर से विचार करने की सख्त सलाह दी थी। हालांकि, बीते रविवार को लाहौर में हुई आईसीसी और पीसीबी की बैठक के बाद क्रिकेट फैन्स को खुशखबरी मिली। पाकिस्तान की सरकार ने अपनी टीम को भारत के खिलाफ खेलने के लिए अपनी सहमति दी थी। बताया जा रहा है कि पीसीबी ने कुछ शर्तों को रखा था, मगर आईसीसी ने किसी भी मांग को मानने से इनकार कर दिया।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026