---Advertisement---

IND vs SA ICC T20 World Cup 2024 Final: बुमराह और अर्शदीप का कहर! अफ्रीका को लगा दोहरा झटका

IND vs SA ICC T20 World Cup 2024 Final: बाराबाडोस में खेले जा रहे टी20 विश्व कप फाइनल मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों का कहर देखने को मिला है। पारी की शुरुआत के साथ ही जसप्रीत बुमराह ने भारत को पहली सफलता दिलाई है और ओपनर रीजा हेंड्रिक्स का विकेट झटका है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 29, 2024 10:04 अपराह्न | Updated: जून 29, 2024 10:46 अपराह्न

IND vs SA ICC T20 World Cup 2024 Final
Follow Us
---Advertisement---

IND vs SA ICC T20 World Cup 2024 Final: बाराबाडोस में खेले जा रहे टी20 विश्व कप फाइनल मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों का कहर देखने को मिला है। पारी की शुरुआत के साथ ही जसप्रीत बुमराह ने भारत को पहली सफलता दिलाई है और ओपनर रीजा हेंड्रिक्स का विकेट झटका है। वहीं अर्शदीप ने भी टी20 विश्व कप फाइनल (IND vs SA ICC T20 World Cup 2024 Final) मुकाबले में साउथ अफ्रीका को दोहरा झटका देते हुए एडन मार्क्रम को पवेलियन की राह दिखाई है।

बुमराह और अर्शदीप का कहर!

टी20 विश्व कप फाइनल मुकाबले में भारत की गेंदबाजी सधी तरीके से शुरू हुई। भारतीय गेंदबाद अर्शदीप सिंह व जसप्रीत बुमराह ने शुरुआत में ही रीजा हेंड्रिक्स और एडन मार्क्रम को पवेलियन की राह दिखा दी।

बुमराह ने पारी की शुरुआत में ही अपने गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान किया और पहले ओवर के तीसरे गेंद पर ही रीजा हेंड्रिक्स को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई। वहीं अर्शदीप सिंह ने भी बुमराह का साथ देते हुए भारत को दूसरी सफलता दिलाई और एडन मार्क्रम को चलता किया। मार्क्रम जब तक अर्शदीप की गेंद समझ पाते तब तक गेंद, बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर ऋषभ पंत के दस्तानों में समा गई और उनका विकेट गिर गया।

अक्षर की गुगली में फंसी अफ्रीका

भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल ने आज बल्ले के साथ गेंद से भी शानदार प्रर्शन किया है। उन्होंने अपने गुगली में अफ्रीकी बल्लेबाज Tristan Stubbs को फंसा कर भारत के लिए तीसरी सफलता हासिल की है। स्टब्स ने 21 गेंदो में 31 रनों की पारी खेली है।

नोट– खबर अपडेट की जा रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

ICC T20 World Cup 2026

फ़रवरी 28, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 28, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 27, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 27, 2026

Ind Vs Zim T20 World Cup 2026

फ़रवरी 26, 2026

Gautam Gambhir

फ़रवरी 25, 2026