---Advertisement---

Ind Vs WI 2023: विदेशी सरजमीं पर फिर चमके विराट, जमाया टेस्ट करियर का 29 वां शतक

Ind Vs WI 2023: भारत और वेस्ट इंडीज के बीच पोर्ट ऑफ़ स्पेन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन विराट कोहली ने शतक लगा दिया। शॉन गैब्रिएल की गेंद पर विराट ने चौका लगाकर अपने टेस्ट करियर का 29 वां शतक लगाया। 1677 दिनों में विदेशी धरती पर पहला शतक भारत ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: जुलाई 22, 2023 8:29 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 22, 2023 10:31 पूर्वाह्न

VIRAT2
Follow Us
---Advertisement---

Ind Vs WI 2023: भारत और वेस्ट इंडीज के बीच पोर्ट ऑफ़ स्पेन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन विराट कोहली ने शतक लगा दिया। शॉन गैब्रिएल की गेंद पर विराट ने चौका लगाकर अपने टेस्ट करियर का 29 वां शतक लगाया।

1677 दिनों में विदेशी धरती पर पहला शतक

भारत के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ़ स्पेन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान अपना शतक पूरा कर लिया। विराट ने वेस्ट इंडीज के गेंदबाज शॉन गैब्रिएल की गेंद पर स्क्वायर ड्राइव में चौका जड़कर टेस्ट करियर का 29 वां और ओवरऑल 76 वां शतक लगा दिया। विराट इस शतक को लगाने के साथ ही एलिट खिलाड़ियों के लिस्ट में शामिल हो गए हैं। आपको बता दें कि विराट ने इसी साल मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में शतक लगाया था। विराट काफी सालों से विदेशी सरजमीं पर शतक लगाने में नाकाम रहे थें लेकिन आखिरकार 1677 दिनों और 31 पारियों के बाद विराट ने विदेशी धरती पर अपना शतक पूरा कर ही लिया। उन्होंने विदेश में आखिरी बार साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शतक लगाया था।

डॉन ब्रैडमैन की बराबरी

विराट ने अपना 29 वां शतक लगाते ही ऑस्ट्रेलिया के महानतम क्रिकेटरों में शुमार डॉन ब्रैडमैन की भी बराबरी कर ली। आपको बता दें कि ब्रैडमैन ने अपना 29 वां टेस्ट शतक 52 वें टेस्ट मैच के दौरान लगाया था। कोहली ने इसके साथ ही एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली। कोहली ऐसे पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने 500 वें मैच में खेलते हुए शतक लगाया है। भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक है। सचिन के नाम टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक है। कोहली ने इस दौरान 204 गेंदों का सामना करते हुए कुल 121 रन बनाएं। विराट के पारी का अंत अलसारी जोसेफ ने किया। उन्होंने कोहली को रन आउट कर भारत को इस मैच में 5 वां झटका दिया।

भारतीय बल्लेबाजों की शानदार बल्लेबाजी

भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए वेस्ट इंडीज के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए। विराट ने जहां अपना शतक पूरा किया वहीं अन्य बल्लेबाजों ने भी वेस्ट इंडीज के गेंदबाजों को मैदान पर भागने के लिए मजबूर कर दिया। रोहित शर्मा, अश्विन और जडेजा ने भी इस दौरान अपना अर्धशतक पूरा किया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prithvi Shaw

सितम्बर 18, 2026

Mohsin Naqvi

सितम्बर 14, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Lionel Messi

सितम्बर 1, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026